फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Cabinet Expansion today Sanjeev Arora take oath as minister all update

Punjab Cabinet Expansion: संजीव अरोड़ा बने इंडस्ट्री-एनआरआई मंत्री, कुलदीप धालीवाल का कैबिनेट से इस्तीफा

Thu, 03 Jul 2025 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 03:46 PM IST
सार

संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उनके चुनाव प्रचार के दाैरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अरोड़ा जीते तो उन्हें कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Expansion today Sanjeev Arora take oath as minister all update
संजीव अरोड़ा ने ली मंत्रीपद की शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो गया है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम हलके से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग दिया गया है। पहले ये दोनों विभाग कुलदीप धालीवाल के पास थे।
विज्ञापन


वहीं कुलदीप धालीवाल ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल से लगातार विभाग वापस लिए जा रहे थे। धालीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया-अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है। धालीवाल ने कहा कि 2013 में अमेरिका की सिटिजनशिप छोड़कर आया था। तब से एक दिन छुट्टी नहीं ली है। विभागों व पद की परवाह नहीं है। पहले की तरह पंजाब के लिए काम करता रहूंगा।
विज्ञापन

 


पहले पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया था।

मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल के दौरान सातवां फेरबदल है। इससे पहले भी क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए थे। अरोड़ा का मंत्री बनना पहले से ही तय था। इससे पहले पिछले साल सितंबर माह में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ था और चार मंत्रियों की छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed