फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP political move ahead of Punjab Assembly elections expanding its hold through Haryana

Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का सियासी दांव, हरियाणा के रास्ते बढ़ा रही अपनी पकड़

Wed, 05 Nov 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 08:50 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा में भी पार्टी का खाता नहीं खुला था। हालांकि वोट शेयर 9 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी तक पहुंच गया था। अब पार्टी 2027 के लिए हरियाणा की रणनीति पर भरोसा जताते हुए नए समीकरण गढ़ने में जुटी है।

विज्ञापन
Punjab BJP political move ahead of Punjab Assembly elections expanding its hold through Haryana
नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी अब हरियाणा के रास्ते पंजाब की राजनीति में नई एंट्री तलाश रही है। 
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने जिम्मेदारी हरियाणा इकाई को सौंपी है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर बड़ा सियासी दांव खेला है। 
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, ऐसे परिवारों के एक सदस्य को अनुबंध के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी, चाहे मौत राज्य में हुई हो या बाहर। राजनीतिक जानकार इसे पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं और मानते हैं कि भाजपा ने इस फैसले से सिख वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निगम चुनाव की जिम्मेदारी भी हरियाणा इकाई को मिली थी

इससे पहले हरियाणा विधानसभा में जीत के बाद पार्टी ने दिल्ली निगम चुनाव की जिम्मेदारी भी हरियाणा इकाई को दी थी, जिसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

अब पंजाब की जिम्मेदारी भी हरियाणा इकाई को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को इस दिशा में अहम भूमिका दी गई है। पंजाब में बाढ़ से आई तबाही के बाद हरियाणा भाजपा ने राहत अभियान चलाकर बड़ा संदेश दिया। 


पार्टी ने पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के साथ 500 से अधिक ट्रक राहत सामग्री पंजाब भेजी। हर जिले से सामग्री जुटाने का आह्वान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद किया था और पूरी मुहिम की निगरानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed