फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP is attacking Congress party over Rahul Gandhi statement calling Ravneet Bittu traitor

‘गद्दार’ टिप्पणी पर पंजाब की राजनीति गरमाई: राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर, कहा- सिख समाज का अपमान, 1984 की सोच

Wed, 04 Feb 2026 09:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Feb 2026 09:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कर दिया। इस बयान के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। पंजाब में भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के पुतले फूंके जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Punjab BJP is attacking Congress party over Rahul Gandhi statement calling Ravneet Bittu traitor
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद भवन के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। बिट्टू को ‘मेरे गद्दार दोस्त’ कहे जाने पर भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। पंजाब भाजपा नेताओं ने इसे न सिर्फ निंदनीय बताया, बल्कि कांग्रेस को सिख विरोधी करार दिया है।

विज्ञापन


रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी आतंकवाद के दौर में मानव बम हमले में हत्या कर दी गई थी। बिट्टू तीन बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। चुनाव हारने के बावजूद भाजपा ने उन्हें केंद्र में रेल राज्य मंत्री बनाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि इसी राजनीतिक फैसले की कुंठा राहुल गांधी के बयान में दिखाई दी।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि 1984 में कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार की नीतियों के कारण निर्दोष सिखों का कत्लेआम हुआ। उस समय सत्ता मौन रही और दोषियों को संरक्षण मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का बयान उसी सिख विरोधी मानसिकता को दोहराता है। चुघ ने कहा कि संसद के बाहर बिट्टू को गद्दार कहना न केवल सिख-पंजाबी समाज, बल्कि पूरे देश की अस्मिता का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की दिवालिया मानसिकता का प्रतीक बताया
पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस की दिवालिया मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा निंदनीय और मर्यादाहीन है। पार्टी को कमजोर करने के लिए राहुल अकेले ही काफी हैं। इस तरह के बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को उजागर करते हैं।
वहीं, भाजपा के मीडिया सचिव विनीत जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अपने गैर-जिम्मेदार बयानों और गलत नीतियों से कांग्रेस को भीतर से खोखला कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लगातार व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है, जिसे देश की जनता अब भली-भांति समझ चुकी है।

Punjab BJP is attacking Congress party over Rahul Gandhi statement calling Ravneet Bittu traitor
राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाया तो रवनीत बिट्टू ने हाथ मिलाने से मना कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

राहुल के अच्छे दोस्त रहे हैं बिट्टू
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू कभी राहुल गांधी के अच्छे दोस्त रहे हैं। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्हें आतंकवादियों ने चंडीगढ़ सचिवालय परिसर में मानव बम से उड़ा दिया था। बिट्टू तीन बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद रहे मगर साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा बिट्टू को कांग्रेस ने ही बनाया है। इनके दादा कांग्रेस के सीएम थे। वह आखिरी दम तक कांग्रेस में रहे, बीजेपी में नहीं गए। बिट्टू खुद कहते हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें पगड़ी बांधना सिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed