फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   President Draupadi Murmu Punjab Visit Central University Bathinda Mohali

President in Punjab: केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, बोलीं-नशा और कैंसर अति गंभीर समस्या

Tue, 11 Mar 2025 07:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन के मद्देनजर पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति मंगलवार को बठिंडा और मोहाली में कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Punjab Visit Central University Bathinda Mohali
बठिंडा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं। नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा तो वहीं कैंसर की बिमारी भी अति गंभीर समस्या है। यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एम्स के पहले कनवोकेशन एवं केंद्रीय यूनिर्वसिटी के दशम दीक्षांत समारोह समागम में कही। इस मौके उनके साथ पंजाब के राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद कटारिया और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि नशाखोरी समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचाता है। इस लिए नशे को समाप्त करने के लिए पीड़ितों का विशेष तौर पर उचित उपचार करवाना चाहिए। जिससे वो समाज की मुख्य धारा में आ सकें। उन्होंने कहा कि कैंसर की बीमारी भी अति गंभीर है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्रीय यूनिर्वसिटी में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और स्वर्ण पदक विजेताओं की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दीक्षांत समारोह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र अपने आचरण और योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने छात्रों को जीवन में जिज्ञासा, मौलिकता, नैतिकता, दूरदर्शिता और सहजता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौलिकता का एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज कुमार की उपलब्धि को उजागर किया, जिन्हें कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित विजिटर कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित विजिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed