फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political activities intensified in Punjab with announcement of municipal elections on December 21

पंजाब निकाय चुनाव: राजनीतिक गतिविधियां तेज, कांग्रेस ने तीन व भाजपा ने दो निगम के लिए घोषित किए प्रत्याशी

Wed, 11 Dec 2024 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के लिए जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्कीनिंग कमेटी की तरफ से दिए गए नामों पर विचार विमर्श के बाद कांग्रेस की तरफ से लुधियाना, अमृतसर व फगवाड़ा नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Political activities intensified in Punjab with announcement of municipal elections on December 21
उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करते पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। तीन प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी ने बैठक करके चुनाव के लिए रणनीति तैयार की, जबकि शिरोमणि अकाली दल बुधवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी से पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी ने मोर्चा संभाला हुआ है। रुपाणी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार विमर्श किया, जिसके बाद ही भाजपा ने पटियाला व अमृतसर नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। 
विज्ञापन


इसी तरह पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के लिए जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्कीनिंग कमेटी की तरफ से दिए गए नामों पर विचार विमर्श के बाद कांग्रेस की तरफ से लुधियाना, अमृतसर व फगवाड़ा नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने लुधियाना के लिए 53, अमृतसर के लिए 37 और फगवाड़ा के लिए 35 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा ने पटियाला नगर निगम के 60 और अमृतसर के 75 वार्डों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं संगरूर नगर निकाय के लिए भाजपा ने अपने 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसी अलावा भाजपा ने 12 नगर पंचायतों के लिए भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।


इसी तरह आम आदमी पार्टी में सीएम भगवंत मान और पार्टी प्रधान अमर अरोड़ा ने मंत्रियों, विधायकों और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन के लिए उन्होंने पंजाब को 10 जोन में विभाजित किया था। चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक जोन में नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया। पहली बार पार्टी के 350 पदाधिकारियों ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया। पार्टी को प्रति वार्ड औसतन 12 से 15 आवेदन प्राप्त हुए। अरोड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव बाद आम आदमी पार्टी शहरों में और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed