फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police reached the house of Congress leader Pratap Bajwa 50 bomb statements CM Bhagwant Mann target him

'50 बम आए, 18 फटे... 32 बाकी': बाजवा के घर पहुंची पुलिस, सीएम मान बोले- सोर्स बताएं, नहीं तो पुलिस एक्शन ले

Sun, 13 Apr 2025 01:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के 50 बम वाले बयान को लेकर जमकर जुबानी हमला किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पंजाब में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 फटने बाकी है। मुख्यमंत्री मान ने पूछा है कि बाजवा के पास ये इनफार्मेशन कहां से आई है।

विज्ञापन
Police reached the house of Congress leader Pratap Bajwa 50 bomb statements CM Bhagwant Mann target him
प्रताप बाजवा के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी बाकि हैं। उनके इस बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस रविवार सुबह चंडीगढ़ स्थित बाजवा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के 50 बम वाले बयान को लेकर जमकर जुबानी हमला किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पंजाब में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 फटने बाकी है। मुख्यमंत्री मान ने पूछा है कि बाजवा के पास ये इनफार्मेशन कहां से आई है। क्या उनके पाकिस्तान से कनेक्शन हैं, वहां के आतंकवादी सीधा उन्हें फोन करके बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं । ये इनफार्मेशन न तो इंटेलिजेंस के पास है न केंद्र सरकार के पास है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता के पास ऐसी जानकारी कहां से आई है। उनकी जिम्मेदारी थी कि पंजाब पुलिस को इन बम के बारे सूचना देते। 
विज्ञापन




पंजाब में दशहत फैलाना चाहते हैं बाजवा
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि क्या वो इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे। अगर ये झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं। प्रताप बाजवा को साफ-साफ ये बताना पड़ेगा कि उनके पास ये इनफार्मेशन कहां से आई, उनके ऐसे कौन से सोर्स हैं जो उन्हें सीधे ऐसी जानकारी दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो वो दहशत फैला रहे हैं और इसपर बहुत बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अगर दहशत फैलाना इनका मकसद है तो कांग्रेस पार्टी को ऐसे नेता को बर्खास्त कर देना चाहिए। क्योंकि ये देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने पूछताछ में नहीं किया सहयोग 
एआईजी ग्रेवाल ने बताया कि इस संवेदनशील जानकारी के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रताप सिंह बाजवा से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। हमने उनसे बहुत स्पष्ट सवाल किए कि यह जानकारी उन्हें कहां से मिली, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हम इस मामले की तह तक जाएंगे।


अपने सोर्स उजागर नहीं कर सकता- बाजवा
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पूछताछ के बाद कहा कि मैंने सभी जानकारी टीम को बता दी है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मेरे इंटेलिजेंस व केंद्रीय एजेंसियों में अपने सोर्स हैं, उनको उजागर नहीं कर सकता। सीएम मान के कारवाई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। पहले भी मुख्यमंत्री मान ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसाखी वाले दिन मुख्यमंत्री ये तोहफा दे रहे हैं कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को मेरे घर भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed