Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police conduct night checking in Khanna check suspicious vehicles

Punjab: खन्ना में पुलिस की नाइट चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की जांच, रात में घूम रहे लोगों से पूछताछ

Tue, 04 Nov 2025 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 08:00 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशों के तहत खन्ना पुलिस ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नाइट चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
Police conduct night checking in Khanna check suspicious vehicles
खन्ना पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशों के तहत खन्ना पुलिस ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नाइट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसएचओ संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर गहन चेकिंग की।

विज्ञापन


एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, नशा तस्करी की रोकथाम और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की, मोटरसाइकिल चालकों के दस्तावेज देखे और देर रात घूम रहे लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Trending Videos

Police conduct night checking in Khanna check suspicious vehicles
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

नशा तस्करी पर रोक के लिए पुलिस ने की रेड
एसएसपी डॉ ज्योति यादव के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खन्ना क्षेत्र में कई ठिकानों पर रेड की। इस अभियान का उद्देश्य इलाके में नशा तस्करी की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात से लेकर सुबह तक कई गांवों और शहरी इलाकों में दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और कुछ स्थानों से नशे से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई।

एसएसपी  ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस लगातार ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जो नशे के नेटवर्क को बढ़ावा देने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed