{"_id":"6af3e601a3ca8b03140c10a8","slug":"poison-in-air-in-punjab-faridkot-aqi-reaches-662-making-it-most-polluted-city-in-world-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 662: फरीदकोट की सांसों में घुला जहर, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर; जिम्मेदार काैन-पराली या पटाखे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 662: फरीदकोट की सांसों में घुला जहर, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर; जिम्मेदार काैन-पराली या पटाखे!
Wed, 11 Nov 2026 09:20 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:20 AM IST
सार
तमाम जागरूकता अभियानों और प्रशासनिक दावों के बावजूद हवा को साफ रखने की कोशिशें जमीन पर प्रभावी साबित नहीं हुई। समाजसेवी केवल कृष्ण कटारिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना किसी एक विभाग या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
फरीदकोट की हवा खराब
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
त्योहारों की रौनक और खेतों में जलती पराली का धुआं अब फरीदकोट का दम घोंट रहा है। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बुधवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में आसमान धुएं की चादर से ढका नजर आया। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को खुले में सांस लेना भी मुश्किल महसूस हो रहा है। वर्तमान में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 662 पहुंचा हुआ है।
प्रदूषण के इस बिगड़ते मंजर के पीछे खेतों में पराली जलाने के साथ-साथ दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी और पटाखों से निकले धुएं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। एक दिन पहले फरीदकोट का नाम दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा।
तमाम जागरूकता अभियानों और प्रशासनिक दावों के बावजूद हवा को साफ रखने की कोशिशें जमीन पर प्रभावी साबित नहीं हुई। शहर में बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए समाजसेवी केवल कृष्ण कटारिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना किसी एक विभाग या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि लोग अभी भी पर्यावरण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके परिणाम और ज्यादा भयावह हो सकते हैं।
विज्ञापन
कटारिया के अनुसार प्रदूषित हवा का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं आंखों में जलन की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पराली जलाने और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों को रोकने में सहयोग दें।

Trending Videos
सभी बड़े शहरों की हवा खराब
पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के बीच वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। लुधियाना का एक्यूआई 314 पहुंच गया है. जो बेहद खराब श्रेणी में है। वहीं अमृतसर से लेकर पटियाला तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
अमृतसर में 268, जालंधर में 248, खन्ना में 244, मंडी गोबिंदगढ़ में 255 और पटियाला में 206 एक्यूआई रहा। वहीं, पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण को बढ़ाने में चिंता का विषय बनी हुई हैं। सैटेलाइट आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 15 सितंबर से 9 नवंबर तक पराली जलाने की 4657 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 4062 घटनाएं सामने आई थीं। यानी इस बार पिछले साल के मुकाबले 595 अधिक घटनाएं दर्ज हुई हैं। यानी करीब 15 फीसदी अधिक मामले सामने आए हैं।
तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर में सबसे ज्यादा आग
जिलावार आंकड़ों के अनुसार तरनतारन में सबसे अधिक 659 सक्रिय आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं। फिरोजपुर में 621, संगरूर में 508, बठिंडा में 412, पटियाला में 299, अमृतसर में 247 और लुधियाना में 226 घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार फिरोजपुर में 204, बरनाला में 160, बठिंडा में 134 और पटियाला में 85 घटनाएं अधिक दर्ज की गई हैं। वहीं संगरूर में पिछले साल के 651 के मुकाबले इस बार 508 और अमृतसर में 295 के मुकाबले 247 घटनाएं दर्ज हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने की 198 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल इसी तारीख को 440 घटनाएं सामने आई थीं। यानी एक दिन के स्तर पर घटनाओं में कमी आई है, लेकिन पूरे सीजन का आंकड़ा पिछले साल से अधिक बना हुआ है।
प्रदूषण की मौजूदा स्थिति में पराली जलाने की घटनाएं चिंता का बड़ा कारण हैं। इसके साथ ही वाहनों, औद्योगिक इकाइयों और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों का असर भी हवा की गुणवत्ता पर पड़ता है। ऐसे में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय पंजाब के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
पंजाब में पराली जलाने वालों पर 72.85 लाख का जुर्माना
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 3845 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 1675 जगहों पर खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पराली जलाने के मामलों में अब तक 72.85 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 33.60 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं, 938 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 1150 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पराली जलाने के मामलों में लापरवाही बरतने पर 18 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है।