फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Person dies due to cold in Punjab fog alert for four days

पंजाब में ठंड से मौत: रातभर बाहर रहा व्यक्ति, सुबह तक थम गई सांसें, अगले चार दिन घनी धुंध का अलर्ट

Tue, 14 Jan 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2025 10:21 PM IST
सार

पंजाब में रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की घटना लुधियाना के जगरांव में हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक घनी धुंध का अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Person dies due to cold in Punjab fog alert for four days
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इन दिनों भले दिन में धूप खिल रहे है, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान चार डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, भारी ठंड की वजह से सूबे में मौत भी हुई है। लुधियाना के जगरांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। क्योंकि अब अगले कुछ दिन ठंड के साथ धुंध का डबल अटैक होने वाला है। 
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से चार दिन घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 3.8 डिग्री का न्यूनतम पारा मोगा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़
विज्ञापन


ने की संभावना है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री, लुधियाना का 20.6 डिग्री, पटियाला का 21.2 डिग्री, बठिंडा का 18.0 डिग्री, बरनाला का 19.4 डिग्री, गुरदासपुर का 17.5 डिग्री, 23.1 डिग्री का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट का और जालंधर का 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री, लुधियाना का 7.9 डिग्री, पटियाला का 5.8 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 4.6 डिग्री, बठिंडा का 5.5 डिग्री, जालंधर का 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगरांव में ठंड से मौत, पहचान नहीं 
पंजाब के जगरांव शहर में कड़ाके की ठंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। लाजपत राय रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। थाना सिटी के एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार, मृतक दिन भर लोहड़ी मांगता रहा और रात को एक दुकान के बाहर सो गया, जहां ठंड के कारण उसकी मृत्यु हो गई। 


पैरों में चप्पल तक नहीं 
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मृतक के पैरों में चप्पल तक नहीं थी और वह सिर्फ पैंट पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सरकारी अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इस दौरान मृतक की पहचान हो जाती है तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अगर पहचान नहीं होती है तो पुलिस स्वयं उसका अंतिम संस्कार करेगी। यह घटना ठंड के मौसम में बेघर लोगों की दुर्दशा को दर्शाती है, जिन्हें रात में सुरक्षित आश्रय की सख्त जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed