फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pathankot Mayor Panna Lal Bhatia becomes Congress District President

पठानकोट में बदले राजनीतिक समीकरण: मेयर पन्ना लाल भाटिया बने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, 39 ने भरा था नामांकन

Wed, 12 Nov 2025 08:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Nov 2025 08:06 PM IST
सार

पठानकोट जिले के कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर चला लम्बा इंतजार खत्म हो गया। कांग्रेस हाईकमान ने यहां पठानकोट से नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Pathankot Mayor Panna Lal Bhatia becomes Congress District President
मेयर पन्ना लाल भाटिया - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट जिले के कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर चला लम्बा इंतजार खत्म हो गया। कांग्रेस हाईकमान ने यहां पठानकोट से नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पंजाब प्रदेश के अन्य सभी जिला अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की घोषणा कर दी गई। मेयर पन्ना लाल भाटिया का अध्यक्ष नियुक्त होना इसलिए भी खास है कि वर्ष 2027 का चुनाव कांग्रेस पार्टी के नेता उनके नेतृत्व में ही जिला पठानकोट में लड़ेंगे। 

विज्ञापन


वहीं वार्ड चुनाव को लेकर भी घंटी बज चुकी है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस में घुटबाजी को हवा देने वालों के लिए एक संदेश है। लगभग 39 कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा था और इसके लिए विशेष रूप से पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। जिन्होंने अलग-अलग बैठकों के दौरान नामांकन लिए और सभी जिला अध्यक्ष पद के चाहवानों से इंटरव्यू की। 
विज्ञापन


मेयर पन्ना लाल भाटिया के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने से यहां कांग्रेस के समूह नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं उन्होंने संयुक्त रूप में कहा कि उनकी नियुक्ति से जिला पठानकोट में राजनीतिक समीकरण यहां पूरी तरह से बदल गए हैं। कांग्रेस पार्टी गुटबाजी से ऊपर उठकर मजबूती की ओर बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed