{"_id":"689e9d9e76138332ba07f04f","slug":"partition-train-in-which-bodies-came-from-pakistan-guard-talks-with-amar-ujala-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभाजन की विभीषिका: जिस ट्रेन में पाकिस्तान से आई थीं लाशें.. उसके गार्ड के परिवार की यादों में आज भी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन की विभीषिका: जिस ट्रेन में पाकिस्तान से आई थीं लाशें.. उसके गार्ड के परिवार की यादों में आज भी दहशत
Fri, 15 Aug 2025 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
आशीष तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 08:27 AM IST
सार
1947 में जब भारत आजाद हुआ था, तब खुशी के साथ पंजाब से विभाजन की सिसकारी भी उठी थी। लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। ट्रेनों से लोगों को भारत और पाकिस्तान लाया और ले जाया गया था। ऐसी ही एक ट्रेन के गार्ड बालकृष्ण के बेटे ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन
गार्ड बालकृष्ण और उनके बेटे अशोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) से पाकिस्तान की तरफ बिछी रेल पटरी दोनों देशों के बीच हुए बंटवारे के समय के कत्लेआम की याद दिलाती है। पाकिस्तान से इसी रेल पटरी पर आई ट्रेन में हिंदुओं और सिखों की खून से लथपथ लाशें लदी थीं। उस समय मेरे पिता बाल कृष्ण ट्रेन के गार्ड और पंडित रतन लाल ट्रेन पायलट थे। उन दोनों ने ट्रेन को तेज रफ्तार से दौड़ा कर सैकड़ों लोगों की जानें बचाईं थीं। ये बातें रोते हुए ट्रेन के गार्ड के बेटे अशोक कुमार ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताईं।
यह भी पढ़ें: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सफलता: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गे गिरफ्तार, हत्या के बाद भागे थे नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खू से मुसलमानों को छोड़ने गए थे पाकिस्तान
फिरोजपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि बंटवारे के दौरान रेल अधिकारियों ने उनके पिता को आदेश दिया था कि मक्खू रेलवे स्टेशन पर मुसलमान मौजूद हैं, उन्हें ट्रेन से पाकिस्तान छोड़कर आना है। उनके गार्ड पिता और ट्रेन पायलट रतन लाल 24 बोगी वाली ट्रेन लेकर मक्खू स्टेशन पहुंचे और वहां से मुसलमानों को ट्रेन में बैठाकर पाकिस्तान छोड़ने जा रहे थे कि फिरोजपुर के पास बस्ती निजामुद्दीन में कुछ दहशतगर्द ट्रेन में घुस आए और कई लोगों को जख्मी कर लूटपाट की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सफलता: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गे गिरफ्तार, हत्या के बाद भागे थे नेपाल
विज्ञापन