{"_id":"681eff649625c20206010b8b","slug":"pakistan-fired-seven-missiles-on-pathankot-airbase-missed-target-and-fell-in-damtal-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर दागी सात मिसाइल, निशाना चूकने से डमटाल में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Pak Tension: पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर दागी सात मिसाइल, निशाना चूकने से डमटाल में गिरी
Sat, 10 May 2025 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 01:24 PM IST
सार
शनिवार सुबह पठानकोट एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने ड्रोन व मिसाइलें दागी। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए एस-400 से मिसाइल व ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान का एक ड्रोन ध्वस्त होकर पठानकोट के साथ लगते गांव माजरा के खेतों में जा गिरा।
विज्ञापन
डमटाल में मिसाइल फटने से उठता धुआं
- फोटो : संवाद
विस्तार
पाकिस्तान ने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे पठानकोट एयरबेस की तरफ करीब सात मिसाइलें दागी थी। निशाना चूकने से सभी मिसाइल पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांव डमटाल में जा गिरी हैं। इन मिसाइलों से एक जोरदार धमाका भी हुआ है और पठानकोट के प्रत्येक घर में इस धमाके की गूंज सुनाई दी है।
यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार आ रही धमाकों की आवाज
भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव में पाकिस्तान बुरी तरह से बाैखला गया है। शनिवार सुबह पठानकोट एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने ड्रोन व मिसाइलें दागी। इसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देते हुए एस-400 से पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए मिसाइलें व ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर रही है। पाकिस्तान तीन बार पठानकोट एयरबेस स्टेशन को अपना निशाना बना चुका है लेकिन, एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन