फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Opportunity for EWS category students to secure admission to CET Diploma Wing Chandigarh

चंडीगढ़: EWS वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीईटी डिप्लोमा विंग में दाखिले का मौका, 10 अगस्त को अंतिम काउंसलिंग

Sat, 08 Aug 2026 01:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 08 Aug 2026 01:42 PM IST
सार

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर से जुड़े डिप्लोमा कोर्सों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीटों का आवंटन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और एआईसीटीई के लागू नियमों के अनुसार होगी।

विज्ञापन
Opportunity for EWS category students to secure admission to CET Diploma Wing Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

सेक्टर 26 के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिप्लोमा विंग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 3 वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले का सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


कॉलेज ने योग्य विद्यार्थियों को संस्थान स्तर की अंतिम काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर से जुड़े डिप्लोमा कोर्सों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीटों का आवंटन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और एआईसीटीई के लागू नियमों के अनुसार होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश से संबंधित सभी निर्देश और नोटिस कॉलेज की वेबसाइट www.ccetdiploma.edu.in पर पहले से पढ़ लें।
विज्ञापन


कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप के 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले का अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिप्लोमा विंग) सेक्टर-26 के ई-2 हॉल में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर स्वयं उपस्थित होना होगा।

दाखिले के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने 10वीं परीक्षा में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और उत्तीर्ण हों। साथ ही उनके पास तहसीलदार या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा जारी वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, उनकी स्वयं प्रमाणित एक सेट फोटो कॉपी, दस्तावेजों की पीडीएफ फॉर्मेट में सॉफ्ट कॉपी और 6176 रुपये की निर्धारित प्रवेश फीस की व्यवस्था करके आएं। सीट आवंटित होने के बाद यह फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी, तभी प्रवेश की पुष्टि मानी जाएगी।


कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि जिन छात्रों के पास आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होंगे या वे निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed