फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Operation Sindoor Punjab Police cancels leaves of all its officers and employees with immediate effect

Operation Sindoor: पंजाब के सरहदी इलाकों में हाई अलर्ट, पुलिस के अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां की गईं रद्द

Thu, 08 May 2025 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 May 2025 09:58 AM IST
सार

पंजाब के सरहदी इलाकों में हाई अलर्ट है। एयरपोर्ट और स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पंजाब पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
 

विज्ञापन
Operation Sindoor Punjab Police cancels leaves of all its officers and employees with immediate effect
पंजाब पुलिस - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद इसका असर अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान से लगती 532 किलोमीटर की पंजाब की सरहदों पर सेना एक्शन मोड में आ गई है। सरहदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम युद्ध की आशंका को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई। इससे पहले पंजाब के अमृतसर और मोहाली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 10 मई तक के लिए बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह दोनों एयरपोर्ट अगले आदेश तक अब वायु सेना के अधिकार क्षेत्र में रहेंगे। उधर, करतारपुर कॉरिडोर को भी सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। सादकी, हुसैनीवाला और अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पांच सरहदी जिलों फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर और अमृतसर के बॉर्डर एरिया में पड़ने वाले स्कूल व कॉलेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। 

जालंधर व अन्य जिलों में कई जगहों पर युद्ध की आशंका को देखते हुए राशन की दुकानों के बाहर लोग लाइन में लगे दिखे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर राशनिंग किए जाने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए है।

 

इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान की ओर से बम हमले में एक रागी सिंह, भाई अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर की मौत होने पर पाकिस्तान की कड़ी अलोचना की।

 

सरहदों की पहरेदारी बढ़ाने के आदेश
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को सभी जिला पुलिस, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को अगले आदेश तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। डीजीपी ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अपने अथॉरिटी के मंजूरी की छुट्टी पर नहीं जाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि केवल आपातकालीन स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के अथॉरिटी की ओर से ही छुट्टी मंजूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed