फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Operation Sindoor massive explosion took place in Gurdaspur at 1:30 am

Operation Sindoor: गुरदासपुर में रात डेढ़ बजे धमाका, कांप उठी घर की दीवारें, तिब्बड़ी छावनी में क्या हुआ?

Wed, 07 May 2025 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 May 2025 05:48 PM IST
सार

Operation Sindoor: पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार-बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से घरों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घरों से बाहर आ गए। 

विज्ञापन
Operation Sindoor massive explosion took place in Gurdaspur at 1:30 am
गुरदासपुर में गिरे अवशेष। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत मंगलवार-बुधवार मध्य रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इसी दौरान गुरदासपुर में तिब्बड़ी छावनी से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव पंधेर के खेतों में रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। घटना की सूचना मिलने पर सुबह सेना के जवानों के अलावा पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, जहां खेतों में कुछ अवशेषों को एकत्र कर सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जिस जगह पर खेतों में धमाका हुआ, उसके पांच 100 फीट के घेरे में ही तीन-चार डेरे बने हुए हैं। इनमें रहने वाले लोगों ने धमाके के बाद खेतों के नाड़ को लगी आग पर काबू पाया। खेतों में गिरे बमनुमा वस्तु के अवशेषों से इसके बम होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सेना और पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यह अतिरिक्त फ्यूल टैंक हो।
विज्ञापन


लोगों का यह भी कहना है कि अचानक इस धमाके के बाद ही गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर ट्रक का टायर फट गया था जिससे जाम लग गया। इसके चलते इस घटना को नजरंदाज कर दिया गया, लेकिन बुधवार की सुबह घटनास्थल के पास स्थित डेरों के लोगों ने खेतों में जाकर देखा, तो उन्हें बमनुमा वस्तु के अवशेष मिले। लोगों ने जब छानबीन शुरू की तो अवशेषों की संख्या 50 के करीब पहुंच गई फिर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेना को इसकी जानकारी दी। पुलिस व सेना की टीमों ने करीब 4 घंटे तक घटनास्थल व आसपास के इलाके की गहनता से जांच की। मौके पर खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया गया।

खेतों में गिरे अवशेषों के साथ ही अवशेषों में तारें व विभिन्न तरह के छोटे उपकरण भी लगे हैं, जिसे देखकर साफ होता है कि यह कोई धमाके वाली वस्तु ही थी। हालांकि, पुलिस व सेना के अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर कुछ भी साफ नहीं कर रही। लोगों को अपील की गई है कि घबराने की कोई बात नहीं है।



गांव पंधेर निवासी जसमीत सिंह ने बताया कि रात करीब 1.20 पर धमाका हुआ। उनका घर घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर है, लेकिन उनके घर की दीवारों के कांपने से उन्हें धमाका का पूरा अहसास हुआ। अगली सुबह उन्हें पता चला कि गांव के खेतों में धमाका हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने धमाके से पहले जहाज चलने जैसी आवाज भी सुनी थी। गांव के ही सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि रात करीब 1.18 मिनट पर उक्त जगह पर काफी बड़ा धमाका हुआ और लाइट भी निकली। धमाके के बाद गांव के लोगों ने एक दूसरे के साथ फोन पर संपर्क किया था। लोगों ने पहले मिसाइल चलने जैसे गूंज सुनी, जिसके तुरंत बाद यह धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अवशेष बम के ही है, लेकिन पक्के तौर पर आर्मी ही बता पाएगी।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात को जहां से धमाके की आवाज सुनाई दी है, पुलिस व आर्मी जांच के लिए वहां पहुंची है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गंभीरता से सर्च की जा रही है। गांव पंधेर के खेतों से बमनुमा मिले वस्तु के अवशेषों संबंधी एसएसपी ने कहा कि अभी इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बठिंडा में लड़ाकू विमान क्रैश: गांव आकलिया के खेतों में गिरा, दो लोगों की माैत; आर्मी ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed