फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fighter plane crashes in Bathinda fields, catches fire

बठिंडा में लड़ाकू विमान क्रैश: गांव आकलिया के खेतों में गिरा, दो लोगों की माैत; आर्मी ने कब्जे में लिया

Wed, 07 May 2025 09:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 May 2025 09:08 PM IST
सार

बठिंडा के गांव आकलिया में देर रात एक लड़ाकू विमान आकर गिरा। गिरने के बाद उसमें आग लग गई वहीं पास में खड़े दो मजदूरों की माैत हो गई। आर्मी ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। 

विज्ञापन
Fighter plane crashes in Bathinda fields, catches fire
बठिंडा के खेतों में जलता विमान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया है। भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक की है। मंगलवार-बुधवार रात एयर स्ट्राइक के दौरान बठिंडा के गांव अकलिया में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत नाजुक बताई जा रही जबकि पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गोविंद निवासी चरखी दादरी हरियाणा के तौर पर हुई है। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वह आबादी से 500 मीटर दूर है। खाली खेत में जहाज गिरने व इस दौरान मौत होने व लोगों के घायल होने संबंधी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जहाज के गिरने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और इस दौरान ब्लास्ट से निकली आग की चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए।
विज्ञापन


यह घटना रात 2 बजे बठिंडा में गोनियाना मंडी के गांव अकालियां कलां के खेत में प्लेन गिरा। इसके बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया। लोगों के साथ मीडिया को भी नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा। अधिकारियों का कहना है कि मामले की अभी जांच चल रही है और जांच के बाद ही पूरी घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें खेत में प्लेन जैसी चीज जलती हुई दिख रही है। वीडियो में एक चश्मदीद बता रहा है कि खेत में प्लेन गिरा है। जब लोगों ने उसके करीब जाने की कोशिश की तो उसमें ब्लास्ट हो गया। वीडियो में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग भी बुझाते हुए दिख रहे हैं। यह प्लेन कौन सा है और किस देश का है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Alert in Punjab: अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद, सरहदी इलाकों में स्कूलों में छुट्टी; रेल रोको आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भारतीय सेना ने इलाके को कब्जे में लिया

जिस जगह पर लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा उक्त गिरे हुए जहाज को सेना की क्रेन द्वारा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उक्त जहाज के पायलट के बारे में भी अभी कोई सूचना नहीं है। दूसरी तरफ प्लेन क्रैश हादसे में जख्मी हुए लोगों को पहले गोनियाना मंडी सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. धीरा गुप्ता ने कहा कि रात करीब ढाई बजे सूचना आई कि अस्पताल में कुछ मरीज आए हैं, जोकि शायद प्लेन क्रैश जैसे किसी हादसे में जख्मी हुए हैं। घायलों में से एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को आगे रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं रेफर किए गए घायल व्यक्ति की हालत अति नाजुक बताई जा रही है।
अभी यह पता नहीं चला है कि यह प्लेन किसका था। कहां से कहां जा रहा था। इसे कौन उड़ा रहा था। हादसे में घायल हुए लोगों की अभी पहचान के बारे में पता नहीं चला है। फिलहाल सभी पुलिस की निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed