फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   On Bikram Majithia security dispute Minister Harbhajan ETO comment

मजीठिया की सुरक्षा कम करने पर विवाद: मंत्री का तंज-ड्रग माफिया को प्रधानमंत्री लेवल की सिक्योरिटी क्यों

Thu, 03 Apr 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सिक्योरिटी हटा दी गई है। इस पर पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए आप सरकार पर आरोप लगाया। वहीं मजीठिया खुद भी सरकार पर काफी हमलावर हैं।

विज्ञापन

विस्तार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी घटाने पर उठे विवाद में अब पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रतिक्रिया दी है। ईटीओ ने वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब सरकार 
विज्ञापन

ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है।

ईटीओ ने कहा कि ड्रग माफिया की सिक्योरिटी कम करने पर अकाली-दल, भाजपा और कांग्रेस विरोध करने लगे। जब बात पंजाब की तरक्की को लेकर आती है तब यह पार्टियां कभी इकट्ठी नहीं होती। ड्रग माफिया को प्रधानमंत्री लेवल के सिक्योरिटी दी गई थी, क्या यह जायज है। युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत पंजाब सरकार पंजाब से नशा खत्म करेगी। मंत्री ने जनता से इस मुहिम में साथ देने की अपील की है। 
विज्ञापन


Trending Videos

मजीठिया बोले-विरोध जारी रखूंगा

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा कम करने का मामला गरमा गया है। मजीठिया ने इसके विरोध में कहा कि मुझे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह गोली मरवा दो, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। सरकार का विरोध करना जारी रखूंगा। मेरी हत्या करवा दो या फिर सुखबीर बादल की तरह हमला करवा दो, लेकिन मैं पंजाब के मुद्दे उठाता रहूंगा।

वहीं, पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, सिर्फ कम की गई है। मजीठिया के पास पर्याप्त सुरक्षा है, जिसमें एस्कॉर्ट वाहन और पर्याप्त संख्या में बंदूकधारी शामिल हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सुरक्षा कम करने पर आपत्ति जताई है। वहीं, शिअद के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार को मजीठिया से मिलने उनके आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कम करने पर सवाल उठाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed