फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   NIA will investigate Pakistani spies caught in Punjab

अब एनआईए करेगी पाकिस्तानी जासूसों की जांच: पंजाब में पकड़े गए 11 जासूसों की फाइलें मांगी, खंगालेगी नेटवर्क

Sat, 14 Jun 2025 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

एनआईए भारत में पाकिस्तान-आईएसआई जासूसों का नेटवर्क खंगालने के लिए दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। आने वाले दिनों में एनआईए पंजाब के जासूसों पर भी दबिश देगी।

विज्ञापन
NIA will investigate Pakistani spies caught in Punjab
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान-आईएसआई के भारत छिपे बैठे जासूसों के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पंजाब ने बीते दिनों जिन जासूसों, यूट्यूबर और ब्लॉगरों को दबोचा है, अब एनआईए उनकी जांच करेगी। 

विज्ञापन


एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन सिंदूर या उससे पहले से पाकिस्तान-आईएसआई को भारतीय सेना की मूवमेंट की संवेदनशील जानकारी साझा करने वाले जासूसों और जासूस ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जासूस जसबीर सिंह और उससे पहले पकड़े गए जासूसों के नेटवर्क को एनआईए खंगालेगी। 
विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर पंजाब डीजीपी गौरव यादव से एजेंसी के हेड आईपीएस सदानंद दाते के बीच बातचीत हुई है। जल्द ही पंजाब पुलिस पकड़े गए 11 जासूसों की जांच और पूछताछ में जो खुलासे व फैक्ट्स सामने आए हैं, उन्हें एजेंसी के साथ साझा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने अब तक पकड़े ये जासूस

-4 जून को रूपनगर का यूट्यूबर जासूस जसबीर सिंह पकड़ा गया। जासूस जसबीर अपने यूट्यूब चैनल व आईएसआई एजेंट्स के संपर्क में रहकर जासूसी कर रहा था।


-3 जून को तरनतारन के गगनदीप सिंह उर्फ गगन को दबोचा गया। वो पाकिस्तान आईएसआई एजेंट गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मूवमेंट लीक कर रहा था। इसके मोबाइल से 20 आईएसआई पीआईओ के कॉन्टैक्ट मिले हैं।
-15 मई को गुरदासपुर पुलिस ने दो जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को पकड़ा। जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मूवमेंट को पाकिस्तान आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे।
-11 मई को मलेरकोटला पुलिस ने दो जासूसों को दबोचा। ये दोनों नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अधिकारियों के संपर्क में थे।
-3 मई को पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को दबोचा गया। ये दोनों अमृतसर एयर बेस और कैंट एरिया की तस्वीरें पाकिस्तान आईएसआई को भेज रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed