{"_id":"676265864784a567f30a7994","slug":"nia-chargesheets-two-key-aides-of-khalistani-terrorist-landa-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर लंडा के दो सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर, NIA ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर लंडा के दो सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर, NIA ने की कार्रवाई
Wed, 18 Dec 2024 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:32 AM IST
सार
फिरोजपुर जिले के जसप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलजीत सिंह के खिलाफ मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
पंजाब के फिरोजपुर जिले के जसप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलजीत सिंह के खिलाफ मंगलवार को मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एनआईए ने उनकी पहचान विदेश स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की है।
एनआईए की जांच में पाया गया कि जसप्रीत सिंह लंडा और उसके सहयोगी पट्टू खैरा का एक महत्वपूर्ण जमीनी कार्यकर्ता था, जबकि बलजीत सिंह लंडा गिरोह के सदस्यों और अन्य गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने में शामिल था। एनआईए ने दावा किया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जसप्रीत सिंह लंडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में शामिल था, जिसका उद्देश्य बीकेआई के लिए धन जुटाना था। बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके उन्हें लंडा गिरोह के गुर्गों को सप्लाई कर रहा था। एनआईए ने कहा कि वह उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनके साथ आतंकवादियों ने हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए देश भर में गठजोड़ किया था। जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी, डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए।