{"_id":"673622d65a9ceb2bb708d22e","slug":"nia-and-punjab-police-preparation-to-bring-terrorist-arsh-dalla-canada-to-india-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी डल्ला को भारत लाने की तैयारी: एक्शन मोड में NIA और पंजाब पुलिस, कनाडा से लाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी डल्ला को भारत लाने की तैयारी: एक्शन मोड में NIA और पंजाब पुलिस, कनाडा से लाने की प्रक्रिया शुरू
Thu, 14 Nov 2024 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:48 PM IST
सार
कनाडा में गिरफ्तार हुए खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और पंजाब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला
- फोटो : एएनआई/एनआईए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को भारत लाने के लिए केंद्र ने तैयारी शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने हाल्टन में बीते 28 अक्तूबर को हुए शूटआउट में गिरफ्तार किए आतंकी अर्श डल्ला के खिलाफ पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) के तहत अपने इनपुट साझा किए है। इस पर एमएलएटी प्रक्रिया के तहत विदेश मंत्रालय और एनआईए ने अब पंजाब पुलिस अर्श डल्ला के तमाम केसों के इनपुट तैयार करने के लिए कहा है, जोकि कनाडा सरकार को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें अकेले पंजाब में अर्श डल्ला के खिलाफ 14 जिलों में 67 एफआईआर दर्ज हैं, इनमें आतंकी गतिविधियों में शामिल होने, हत्या, रंगदारी और अन्य केस शामिल हैं। पंजाब पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। एनआईए दिल्ली ने पंजाब डीजीपी गौरव यादव से आतंकी डल्ला के आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से जुड़े सभी रिपोर्ट साझा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दरअसल एमईए और एनआईए पंजाब पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आतंकी डल्ला को कनाडा में कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने में मदद करने के साथ ही उसे भारत पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में दर्ज केसों में वांचित होने के मामले में कार्रवाई के लिए भारत लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
अमृतपाल के कहने पर डल्ला ने कराई थी हत्या
एनआईए ने वारिस पंजाब दे के फाउंडर मेंबरों में शामिल रहे गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोड़ी के हत्याकांड मामले में भी पंजाब डीजीपी से इनपुट मांगे गए हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बीते 18 अक्तूबर को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा था कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के मुखिया व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के इशारे पर कराई गई थी। अर्श डल्ला ही हस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। डीजीपी को इससे जुड़े सबूत भी मिले हैं। बीते शनिवार को खरड़ से भोड़ी के हत्या के दो शूटरों को पुलिस ने दबोचा था। अब तक इस केस में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एनआईए की टीम पहुंची पंजाब
डल्ला की गिरफ्तारी के बाद एनआईए दिल्ली की टीम पंजाब पहुंच चुकी है। एनआईए ने भोड़ी हत्याकांड में पकड़े दोनों शूटरों से पूछताछ की है। फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हरी नौ और मध्य प्रदेश में ग्वालियर के डबरा में जसवंत सिंह गिल उर्फ सोनी सरदार हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों से पूछताछ की । पूछताछ में उन्होंने अर्श से हो रही उनकी बातचीत और कनाडा में उनकी आखिरी बार कब बात हुई, इस पर पूछताछ की गई। एनआईए को सबूत मिले हैं किअर्श डल्ला के शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह को हथियार सीमा पार से मुहैया कराए गए थे। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं, इसी रिमांड में एनआईए द्वारा भी पूछताछ की गई।