फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   New train from Firozpur cantt station to Nanded Sahib know train fare and timing

नांदेड़ साहिब के लिए नई ट्रेन: 2020 किमी का सफर...760 रुपये किराया, फिरोजपुर से रवाना हुई ट्रेन, जानिए टाइमिंग

Fri, 13 Jun 2025 03:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 03:12 PM IST
सार

तख्त साहिब हजूर नांदेड़ साहिब के लिए पंजाब के फिरोजपुर कैंट स्टेशन से नई ट्रेन शुरू की गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन है। ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय फिरोजपुर से नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। इस सफर को तय करने में ट्रेन को लगभग 38 घंटे लगेंगे। 

विज्ञापन
New train from Firozpur cantt station to Nanded Sahib know train fare and timing
फिरोजपुर से नांदेड़ साहिब के लिए नई ट्रेन शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर से महाराष्ट्र के तख्त साहिब हजूर साहिब नांदेड़ के लिए नई ट्रेन शुरू हुई है। फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से यह नई ट्रेन शुक्रवार को रवाना हुई। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी। ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय फिरोजपुर से नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। इस सफर को तय करने में ट्रेन को लगभग 38 घंटे लगेंगे। 

विज्ञापन


नई साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या सिख श्रद्धालु नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सिख श्रद्धालुओं का कहना है कि ये ट्रेन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये ट्रेन प्रमुख सिख तीर्थ स्थल (हजूर साहिब गुरुद्वारा) को पंजाब से जोड़ेगी।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ के बीच यह नई साप्ताहिक ट्रेन पंजाब से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगी। यात्रा के समय को कम करेगी और पंजाब क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देगी। क्योंकि माल का परिवहन आसान होगा। नई ट्रेन शुरू होने से आम जनता, छात्रों, श्रमिकों और वरिष्ठ नागरिकों को किफायती किराए पर लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रेल संपर्क मजबूत होगा। पहले यात्रियों को ट्रेन बदलनी पड़ती थी लेकिन अब यह सीधी ट्रेन सेवा यात्रा को आसान बना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है टाइमिंग और स्टॉपेज
फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ साहिब के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन (संख्या 14622/14621) शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी और रविवार को सुबह 3:00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन रविवार को नांदेड़ से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मंगलवार को सुबह 04.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बठिंडा, रोहतक, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा, भोपाल, भुसावल आदि सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

ये रहेगा किराया
स्लीपर का किराया 760
3ई का किराया 1905
3एसी का कारिया 2015
2एसी का किराया 2930
जनरल क्लास का किराया 455

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed