फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Navjot Sidhu writes to President Draupadi Murmu for Manmohan Singh memorial in Rajghat

Chandigarh: नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, कहा- राजघाट पर बने मनमोहन सिंह का स्मारक

Sun, 29 Dec 2024 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 06:56 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए राजघाट परिसर में स्मारक बनाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Navjot Sidhu writes to President Draupadi Murmu for Manmohan Singh memorial in Rajghat
पूर्व पीएम का स्मारक न बनने पर भड़के सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका स्मारक बनाने का मुद्दा खूब गरमा गया है। इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। सिद्धू ने चिट्ठी में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक राजघाट पर बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


सिद्धू का यह पत्र ऐसे समय आया है जब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जबकि उनके लिए एक नामित स्थान होना चाहिए था, जहां उनका स्मारक बन सकता। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का स्मारक बनाया गया है। मनमोहन सिंह के मामले में यह परंपरा तोड़ी जा रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है। राजघाट में गुलजारी लाल नंदा, पीवी नरसिम्हा राव जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों के भी स्मारक बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रधानमंत्रियों के राजघाट में बने हैं स्मारक
नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में लिखा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप केंद्र सरकार को निर्देश दें कि डॉ. मनमोहन सिंह के लिए राजघाट परिसर में स्मारक स्थापित किया जाए। पंडित जवाहरलाल नेहरू के शांति वन, लाल बहादुर शास्त्री के विजय घाट, इंदिरा गांधी के शक्ति स्थल, राजीव गांधी के वीर भूमि और अटल बिहारी वाजपेयी के सदा अटल की तरह राजघाट परिसर में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को स्मारक दिया गया है।

परंपरा तोड़ने का गंभीर आरोप
सिद्धू ने कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करना और उनकी विरासत को याद करने के लिए कोई कदम न उठाना इस परंपरा का उल्लंघन है। यह राजनीतिक पक्षपात और असुरक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने एक दशक तक भारत को आर्थिक विकास और वैश्विक समावेशन की दिशा में मार्गदर्शन किया। उनका योगदान अनदेखा नहीं किया जा सकता।


पीवी नरसिम्हा राव का हैदराबाद में बना है स्मारक
सिद्धू ने उल्लेख किया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का अंतिम संस्कार दिल्ली के बाहर किया गया था। फिर भी हैदराबाद में ज्ञान भूमि में उनका स्मारक बनाया गया है। ऐसे में मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर निष्क्रियता सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed