{"_id":"6999487fb481f057bb0836e1","slug":"navjot-kaur-sidhu-amarinder-singh-raja-warring-punjab-congress-dispute-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू-वड़िंग आमने सामने: नवजोत काैर बोलीं-जीरकपुर की 100 एकड़ जमीन खरीदी, वड़िंग बोले-टिप्पणी करना उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू-वड़िंग आमने सामने: नवजोत काैर बोलीं-जीरकपुर की 100 एकड़ जमीन खरीदी, वड़िंग बोले-टिप्पणी करना उचित नहीं
Sat, 21 Feb 2026 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:24 AM IST
सार
पंजाब कांग्रेस ने दिसंबर में नवजोत कौर को 500 करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री की कुर्सी वाले बयान के बाद प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। छह फरवरी को पार्टी के पंजाब प्रभारी ने उनके निष्कासन की पुष्टि की थी। इसके बाद से मैडम सिद्धू कांग्रेस पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
नवजोत काैर सिद्धू और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वडिंग ने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 60 एकड़ जमीन फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाकर निर्दोष लोगों से अवैध तरीके से छीनी गई है।
नवजोत कौर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि वडिंग अदालत में आकर जवाब दें कि इतनी बड़ी जमीन कैसे खरीदी गई। उन्होंने 2400 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि मामले में जवाब देने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही उन्होंने वडिंग पर युवाओं को लूटने का आरोप लगाया।
नवजोत काैर ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ने वाले युवाओं से 75 रुपये की सदस्यता फीस ली जा रही है और इससे करोड़ों रुपये एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पैसों का उपयोग किस तरह किया जाएगा और कितने युवाओं को रोजगार या बेहतर अवसर दिलाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, वडिंग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।