फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Name of Aam Aadmi Clinic will be Ayushman Arogya Kendra CM Bhagwant mann photo removed too

बदल गया नाम: पंजाब में आम आदमी क्लीनिक का नाम अब आयुष्मान आरोग्य केंद्र, सीएम मान की फोटो भी हटेगी

Thu, 21 Nov 2024 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक का नाम अब आयुष्मान आरोग्य केंद्र होगा। इसके लिए पंजाब और केंद्र सरकार के बीच सहमति बन गई है। वहीं आम आदमी क्लीनिकों पर लगी मुख्यंत्री भगवंत मान की फोटो भी हटेगी। 

विज्ञापन
Name of Aam Aadmi Clinic will be Ayushman Arogya Kendra CM Bhagwant mann photo removed too
आम आदमी क्लिनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक का नाम जल्द बदला जाएगा। नए नाम को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच लगभग सहमति बन चुकी है। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो प्रदेश के करीब 390 आम आदमी क्लीनिक का नाम अब आयुष्मान आरोग्य केंद्र होगा।

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि इन करीब 390 आम आदमी क्लीनिक के बोर्ड या बैनर पर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेहरा नजर नहीं आएगा। केंद्र और पंजाब सरकार के बीच नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के फंड को लेकर बीते करीब ढाई साल से विवाद चल रहा है। अब इसके खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सरकार ने अपने स्तर पर या फिर लोगों के सहयोग से जो आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, उनका नाम नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत पंजाब सरकार के 1200 करोड़ रुपये के फंड रोक रखे हैं। यह फंड वित्तीय वर्ष 2022-23 से रोके गए हैं। दरअसल सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मॉडल के आधार पर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गांव से लेकर शहरों तक आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार का पंजाब पर यह आरोप है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एनएचएम फंड का दुरुपयोग करते हुए इसे अपने प्रोजेक्ट आम आदमी क्लीनिक खोलने पर खर्च किया है। केंद्र ने यह भी आरोप लगाए थे कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत खर्च होने वाले फंड का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 842 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में अब तक 842 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। इनमें 530 आम आदमी क्लीनिक गांव में और 312 आम आदमी क्लीनिक शहरी इलाके में हैं। गांवों और शहरों में खोले गए इन प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर को आम आदमी क्लीनिक नाम दिया गया है, इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेहरा प्रमुखता के साथ लगाया गया है। इन आम आदमी क्लीनिक में सरकार की ओर से जरूरतमंदों को 80 प्रकार की दवाएं और 30 से अधिक प्रकार के टेस्ट निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed