{"_id":"690892f74211a3a43804716c","slug":"nagar-kirtan-was-organised-in-abohar-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-shri-guru-nanak-dev-ji-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, अबोहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, अबोहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन
Mon, 03 Nov 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:03 PM IST
सार
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
अबोहर में नगर कीर्तन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री नानकसर टोभा प्रबंधक कमेटी की ओर से पांच प्यारों के नेतृत्व में निकाले गए इस नगर कीर्तन का शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर टोभा से शुरू होकर मलोट चौक, थाना रोड, गौशाला रोड, रेलवे रोड, पुरानी फाजिल्का रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब मे पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में शहर की साध संगत के अलावा बडी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया वहीं इस नगर कीर्तन में शामिल लोगों का फल वितरित किये गए।
विज्ञापन