फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Monsoon withdraws from Tricity Weather news

ट्राइसिटी से मानसून की विदाई: इस दिन तक मौसम रहेगा साफ, रात में पारा गिरने से महसूस होगी ठंड

Wed, 30 Sep 2026 10:53 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:53 PM IST
सार

बीते 29 सितंबर को ट्राइसिटी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। यह 2011 के बाद सितंबर में दर्ज सबसे कम रात का तापमान रहा जिससे 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 

विज्ञापन
Monsoon withdraws from Tricity Weather news
सुखना लेक में खिली धूप में सेल्फी लेती युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

सितंबर के आखिरी दिन के साथ ही ट्राइसिटी से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र सेक्टर-39 की ओर से 30 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अगले सात दिन यानी 6 अक्तूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट भी जारी नहीं किया है। अक्तूबर की शुरुआत के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंडक रहेगी जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 1 से 3 अक्तूबर के बीच आसमान साफ या आंशिक रूप से बादलों वाला रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री रहेगा। 4 और 5 अक्तूबर को दिन के तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 33 से 34 डिग्री तक रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इससे हवा में मौजूद उमस कम होगी और मौसम सुहावना रहेगा।
विज्ञापन


रात का पारा 21 डिग्री तक पहुंचा
पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी 88 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 55 प्रतिशत रह गई। तापमान में दिन-रात का अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ महसूस होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में बारिश सामान्य, मानसून में 15.9 प्रतिशत कमी
सितंबर में चंडीगढ़ में 132.2 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि सामान्य बारिश 131.4 मिमी है। यानी महीने में बारिश करीब एक प्रतिशत अधिक रही। हालांकि पूरे मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम रही। 1 जून से 30 सितंबर तक 710.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य सीजनल बारिश से करीब 15.9 प्रतिशत कम है।

2011 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी रात
सितंबर में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा, जो महीने का सबसे गर्म दिन था। इसके बाद 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। यह 2011 के बाद सितंबर में दर्ज सबसे कम रात का तापमान रहा।

दिन-रात में 12 से 14 डिग्री का अंतर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 12 से 14 डिग्री का अंतर रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में गर्मी महसूस होगी। मौसम में बदलाव के बीच तापमान के अनुसार कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। सुबह-शाम ठंडक और दोपहर की गर्मी के कारण दिनचर्या में भी बदलाव महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed