{"_id":"6721f90775852a077f08518c","slug":"many-gangsters-born-in-firozpur-lawrence-bishnoi-also-came-from-here-he-threat-to-salman-khan-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर पर बसा जिला: जहां पैदा हुए कई गैंगस्टर्स, लॉरेंस भी यहीं से निकला, अब सलमान के लिए बन गया खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक बॉर्डर पर बसा जिला: जहां पैदा हुए कई गैंगस्टर्स, लॉरेंस भी यहीं से निकला, अब सलमान के लिए बन गया खौफ
Wed, 30 Oct 2024 02:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:50 PM IST
सार
भारत-पाक बॉर्डर पर बसा जिला फिरोजपुर की एक अलग पहचान बन चुकी है। फिरोजपुर दोनों देशों की सीमा से सटा है और जिले में ऐसे कई गैंगस्टर पैदा हुए हैं, जिनका अपराध की दुनिया में काफी नाम हो चुका है। इनमें से एक लॉरेंस बिश्नोई भी है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब का फिरोजपुर एक ऐसा जिला है जो पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। वहीं फिरोजपुर की एक और अलग पहचान भी है। आपरधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कई गैंगस्टर फिरोजपुर में पैदा हुए और यहीं पले-बड़े हैं। सबसे पहले अगर किसी का नाम आता है तो वह लॉरेंस बिश्नोई है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम बीते दिनों महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सामने आया था। लॉरेंस गुजरात की जेल में बंद है। लॉरेंस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
वहीं फिरोजपुर जिले से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले गैगस्टरों में रमन जज, उसका भाई गगन जज, जयपाल भुल्लर, जसविंदर सिंह रॉकी, अमन देयोड़ा, शेरा खुबन, चंदू, गुरप्रीत सिंह सेखों, अनमोल बिश्नोई और आशीष चोपड़ा का नाम भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई समेत ये सभी नामी गैंगस्टरों की पैदाइश फिरोजपुर ही है। यही नहीं कई गैंगस्टरों के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। इनमें से कई ऐसे गैंगस्टर भी हैं, जिनके बारे
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं है। बड़े और नामी गैंगस्टर फिरौती, वसूली, रंगदारी और मर्डर करवाने में भी इन्हीं अपराधियों की मदद लेते हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार पंजाब का फिरोजपुर एक ऐसा जिला है जहां पर सबसे ज्यादा गैंगस्टरों का दबदबा है। इन दिनों देश-विदेश में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की चर्चा हो रही है। लारेंस फिरोजपुर जिले के गांव दुतारावाला का रहने वाला है। गांव में लॉरेंस की काफी संपत्ति है। घर भी किले जैसा है। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों का आना-जाना लगा रहता है।