{"_id":"6791fe5b452517671d04f297","slug":"mansa-agnivir-lovepreet-singh-martyred-in-kupwara-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कुपवाड़ा में अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान ने परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कुपवाड़ा में अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान ने परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं
Thu, 23 Jan 2025 09:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:19 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम।
विज्ञापन
अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान मानसा के गांव अकलियां का अग्निवीर नौजवान लवप्रीत बलिदान हो गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और अभी शादी भी नहीं हुई थी। लवप्रीत के बलिदान होने की सूचना से गांव में शोक की लहर है और परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए ग्रामीण उनके घर पहुंच रहे हैं। बलिदानी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गांव अकलियां के 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह 99 मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात था और दो साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले लवप्रीत ने माता-पिता से बातचीत कर थी और उन्होंने अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी और घर परिवार के बारे में हाल-चाल पूछा था। बुधवार दोपहर 3 बजे कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। इसी दौरान लवप्रीत सिंह को गोली लग गई। इसके बाद सेना के जवान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सरपंच जसवीर सिंह ने दुख व्यक्त करते कहा कि चार साल की सीमित अवधि वाली इस योजना में भर्ती किए गए जवानों को भी अन्य सैनिकों के समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।
वहीं, सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम। मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों।
विज्ञापन
वहीं, सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम। मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों।
विज्ञापन