{"_id":"67bd6fa88eec9c6bf40ed171","slug":"man-died-in-abohar-quilt-caught-fire-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में जिंदा जला मजदूर: बंद कमरे में बीड़ी से रजाई को आग लगी, यूपी का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में जिंदा जला मजदूर: बंद कमरे में बीड़ी से रजाई को आग लगी, यूपी का रहने वाला था
Tue, 25 Feb 2025 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:52 PM IST
सार
यूपी निवासी अमर सिंह काफी समय से यहीं पर परिवार सहित रहते हुए मेहनत मजदूरी करता था और उसके दो बेटे हैं। सोमवार की रात को उनके पडोसी ने देखा कि अमर सिंह के कमरे से धुआं निकल रहा है लेकिन कमरा अंदर से बंद है।
विज्ञापन
जलने से व्यक्ति की माैत
- फोटो : ANI
विस्तार
अबोहर की जम्मू बस्ती में एक व्यक्ति की बंद कमरे में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी अमर सिंह काफी समय से यहीं पर परिवार सहित रहते हुए मेहनत मजदूरी करता था और उसके दो बेटे हैं। सोमवार की रात को उनके पडोसी ने देखा कि अमर सिंह के कमरे से धुआं निकल रहा है लेकिन कमरा अंदर से बंद है। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी गई।
फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इधर सूचना मिलते ही सिटी वन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के बेटों व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। एएसआई लाल चंद ने बताया कि जब सूचना मिलने पर वे मौके पर आए तो यहां पर भीड़ लगी थी और अंदर अमर सिंह जली हालत में पड़ा था।
मृतक के बेटे करण ने बताया कि उसका पिता बीड़ी पीता था और मजदूरी करता था। सोमवार रात को भी वह काम से आया और रोटी खाकर कमरे में रजाई लेकर सो गया। शायद बीड़ी पीते वक्त किसी चिंगारी के कारण रजाई में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।