फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Local body minister Ravjot Singh reached Abohar complaint of contaminated water

अबोहर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री: दूषित पानी की शिकायत पर निगम अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी, विधायक नाराज

Tue, 27 May 2025 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 May 2025 11:03 AM IST
सार

दूषित पानी की सप्लाई पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने निगम अधिकारी एससी गुप्ता को तुरंत शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश दिए और मौके पर लोगों को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Local body minister Ravjot Singh reached Abohar complaint of contaminated water
अबोहर पहुंचे रवजाेत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह मंगलवार सुबह अचानक अबोहर पहुंचे और अनेक मोहल्लों व गलियों में जाकर वाटर सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


कुम्हारा वाला मोहल्ला, अजीमगढ़ सहित अनेक इलाकों के लोगों ने मंत्री को बताया कि पिछले कई महीनों से नलों से दूषित पानी आ रहा है जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। एक घर में तो मौके पर ही नल से पानी लेकर जांचा गया। इस मौके पर उनके साथ जिला फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम अबोहर, नगर निगम अबोहर के अधिकारी और हल्का इंचार्ज अरुण नारंग भी मौजूद थे।



दूषित पानी की सप्लाई पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने निगम अधिकारी एससी गुप्ता को तुरंत शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश दिए और मौके पर लोगों को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। हर हाल में लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि कमरों और दफ्तरों से बाहर निकल कर लोगों की समस्याओं का हल करें। 
विज्ञापन

विधायक ने जताई नाराजगी

वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने इस बात पर रोष जताया कि स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह के अबोहर दौरे को लेकर उन्हें सूचित नहीं किया गया। नगर निगम अबोहर के मेयर तक को भी सूचित नहीं किया गया। जाखड़ ने कहा कि लगता है आप लीडरशिप हमसे घबराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed