फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan mahapanchayat in Ludhiana in protest against land pooling Mahapanchayat to be held in Delhi on August 25

पंजाब में महापंचायत: फिर बजा आंदोलन का बिगुल, लैंड पूलिंग के खिलाफ गरजे किसान नेता, अब दिल्ली की तैयारी

Thu, 07 Aug 2025 06:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Aug 2025 06:30 PM IST
सार

लुधियाना में वीरवार को किसान महापंचायत हुई। हजारों की संख्या में किसान पहुंचे थे। लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में किसानों ने आवाज बुलंद की और आंदोलन का बिगुल बजाया। 

विज्ञापन
Kisan mahapanchayat in Ludhiana in protest against land pooling Mahapanchayat to be held in Delhi on August 25
लुधियाना में किसान महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में वीरवार को लुधियाना किसानों की महापंचायत हुई। लुधियाना के गांव जोधां की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में पूरे पंजाब से हजारों किसान पहुंचे थे। 

विज्ञापन


किसानों की महापंचायत में मकसद पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के प्रति विरोध दर्ज करना था। किसानों ने महापंचायत कर प्रदेश स्तरीय आंदोलन का बिगुल बजाया। वहीं एलान किया गया कि 25 अगस्त को नई दिल्ली में एक दिन की किसान महापंचायत की जाएगी। दिल्ली में होने वाली महापंचायत में किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि किसानों पर चौतरफा हमले किए जा रहे हैं। एक तरफ लैंड पूलिंग जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की साजिशें रची जा रही हैं तो दूसरी तरफ अमेरिका जैसे देश भारत पर दबाव बना कर भारत के खेती, डेयरी, पोल्ट्री और मछली पालन सेक्टरों में प्रवेश करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा, राजस्थान, एमपी और यूपी में होगी महापंचायत
किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों को एकजुट होकर खेती क्षेत्र पर हो रहे चौतरफा हमलों का मुकाबला करना चाहिए। देश के किसानों को संगठित करने के लिए और 25 अगस्त को दिल्ली में आयोजित किसान महापंचायत की तैयारियों के लिए आगामी 10 अगस्त को पानीपत के इसराना, 11 व 12 अगस्त को राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़, 14 व 15 अगस्त को मध्यप्रदेश के इटारसी व अशोकनगर, 17, 18 व 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, संभल व बागपत में किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। 



महापंचायत में पहुंचे ये किसान नेता
लुधियाना में हुई किसान महापंचायत में मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, सतनाम सिंह बेहरु, पीआर पाण्डयन (तमिलनाडु), वेंकेटेश्वर राव (तेलंगाना), राजबीर सिंह (उत्तर प्रदेश), अनिल तालान (उत्तर प्रदेश), इंदरजीत पन्नीवाला (राजस्थान), जरनैल सिंह चहल (हरियाणा), गुरदास सिंह (हरियाणा), अभिमन्यु कोहाड़ (हरियाणा), हरसुलिन्दर सिंह (पंजाब), सुखपाल डफर (पंजाब), अमरजीत राडा (पंजाब), हरिकेश काबरचा (हरियाणा) समेत अन्य किसान नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: तरनतारन में मिला IED, 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की थी बड़ी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed