{"_id":"674a783e3e3482c0a706dea7","slug":"kisan-andolan-jagjit-dallewal-sat-on-hunger-strike-at-khanauri-border-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: आधी रात को आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पहुंचे खनाैरी बाॅर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: आधी रात को आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पहुंचे खनाैरी बाॅर्डर
Sat, 30 Nov 2024 07:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:58 AM IST
सार
26 नवंबर को तड़के करीब ढाई बजे टेंट में सो रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पुलिस उठाकर ले गई थी। इसके बाद किसानों ने एक दिसंबर को संगरूर में सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को खनौरी में पुलिस अफसरों एवं किसान नेताओं की बैठक में डल्लेवाल को डीएमसी से डिस्चार्ज करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
जगजीत डल्लेवाल और सुखजीत सिंह अनशन पर बैठे
- फोटो : संवाद
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शुक्रवार रात 12 बजे से खनाैरी बाॅर्डर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिली। उनको लेने के लिए सरवण सिंह पंधेर एवं उनके साथी लुधियाना पहुंचे।
डीएमसी से बाहर आते ही डल्लेवाल ने ऐलान किया कि उनका मरणव्रत अस्पताल में भी जारी था और आगे भी रहेगा। डीएमसी से निकलकर सभी किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल खनौरी पहुंचने पर आमरण अनशन पर बैठेंगे और सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन समाप्त करवाया जाएगा।

Trending Videos