फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan Andolan Jagjit Dallewal sat on hunger strike at Khanauri border

Kisan Andolan: आधी रात को आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पहुंचे खनाैरी बाॅर्डर

Sat, 30 Nov 2024 07:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 07:58 AM IST
सार

26 नवंबर को तड़के करीब ढाई बजे टेंट में सो रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पुलिस उठाकर ले गई थी। इसके बाद किसानों ने एक दिसंबर को संगरूर में सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को खनौरी में पुलिस अफसरों एवं किसान नेताओं की बैठक में डल्लेवाल को डीएमसी से डिस्चार्ज करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Kisan Andolan Jagjit Dallewal sat on hunger strike at Khanauri border
जगजीत डल्लेवाल और सुखजीत सिंह अनशन पर बैठे - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शुक्रवार रात 12 बजे से खनाैरी बाॅर्डर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिली। उनको लेने के लिए सरवण सिंह पंधेर एवं उनके साथी लुधियाना पहुंचे। 
विज्ञापन


डीएमसी से बाहर आते ही डल्लेवाल ने ऐलान किया कि उनका मरणव्रत अस्पताल में भी जारी था और आगे भी रहेगा। डीएमसी से निकलकर सभी किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल खनौरी पहुंचने पर आमरण अनशन पर बैठेंगे और सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन समाप्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अस्पताल में नहीं हुआ कोई टेस्ट

अस्पताल से बाहर आते ही डल्लेवाल ने कहा कि जांच तो सिर्फ बहाना था। सरकार उनका आंदोलन खत्म करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनका किसी तरह का कोई टेस्ट नहीं किया गया। ब्लड प्रेशर तक चेक नहीं किया गया। डल्लेवाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मान सरकार ने केंद्र के साथ भाईचारा निभाया है। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे पंजाब के हितैषी हैं, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डल्लेवाल ने साफ किया कि किसान अपने हक हर हाल में लेकर रहेंगे। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। एमएसपी मिलने से किसान धान की बजाए दूसरी फसलों को पैदा करेगा। इससे पंजाब का जल संकट भी दूर होगा। यदि किसान समर्थ होगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। डल्लेवाल ने कहा कि अस्पताल में डाॅक्टर उनसे अनशन तोड़ने को कहते थे लेकिन वे उनकी बात नहीं माने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद में निजी सदस्य बिल लाने की बात की थी, अब उस पर अमल करना चाहिए। साथ ही किसान मजदूर का मुद्दा संसद में उठाना चाहिए।

आज आगे की रणनीति तय होगी : पंधेर

डल्लेवाल को लेने लुधियाना पहुंचे सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को खनौरी में मोर्चे की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। छह दिसंबर का दिल्ली कूच भी तय है। पंधेर ने कहा कि उनका पंजाब सरकार से कोई मतभेद नहीं था। लड़ाई केंद्र से भी लेकिन पंजाब सरकार ने बेवजह टांग अड़ाई है। संसद के बाहर कांग्रेसी सांसदों के प्रदर्शन पर पंधेर ने कहा कि कांग्रेसी नेता विरोध की तख्तियां लेकर खड़े थे, लेकिन जैसे ही जेपी नड्डा सामने आए, तख्तियां पीछे कर लीं। इससे इनके दोगले चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।

डेढ़ घंटे चली बैठक में तय हुई आजादी

डल्लेवाल के मुद्द को लेकर शुक्रवार को किसानों व पुलिस प्रशासन के बीच खरौरी बॉर्डर पर करीब डेढ़ घंटा बैठक चली। किसानों के रोष को देखते हुए पुलिस डल्लेवाल को अस्पताल से छोड़ने पर राजी हो गई। भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) के प्रदेश महासचिव काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि बैठक में पटियाला रेंज के डीआईजी ्मनदीप सिंह सिद्धू के अलावा पटियाला के एसएसपी डा. नानक सिंह मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने बिना किसी शर्त के किसानों की मांग को मान लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed