फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Khalistani organizations getting high-tech weapons from Austria Armenia

पंजाब में हमले: खालिस्तानी संगठनों को ऑस्ट्रिया-आर्मीनिया से मिल रहे हाईटेक हथियार, तस्करी से जुटा रहे फंडिंग

Wed, 08 Jan 2025 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

पंजाब के सरहदी इलाकों में कई खालिस्तानी आतंकी संगठनों के गुर्गे व स्लीपर सेल्स इस काम में जुटे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेशी हथियारों के इन नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Khalistani organizations getting high-tech weapons from Austria Armenia
धमाके से टूटी थाने की खिड़कियां - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में बीते दिनों पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रेनेड हमलों और आईईडी प्लांट करने वाले खालिस्तानी आतंकी संगठनों के पकड़े गए गुर्गों से पूछताछ में यह सामने आया है कि ऑस्ट्रिया और आर्मीनिया से बड़ी संख्या में विदेशी हथियार पाकिस्तान के रास्ते बॉर्डर पार से पंजाब भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन विदेशी हथियारों में ग्लॉक पिस्टल, एके 47 और अन्य हाईटेक हथियार शामिल हैं। पंजाब के सरहदी इलाकों में कई खालिस्तानी आतंकी संगठनों के गुर्गे व स्लीपर सेल्स इस काम में जुटे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेशी हथियारों के इन नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है। विदेश बैठे आतंकी संगठनों के हैंडलरों की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आईएसआई का सपोर्ट, आतंकी संगठनों के लिए जुटाई जा रही फंडिंग

जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान, यूके और ग्रीस में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ), बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और अन्य आतंकी संगठनों के चीफ और हैंडलर आईएसआई के इशारे पर विदेशी हथियारों का जखीरा पंजाब पहुंचा रहे हैं। इन विदेशी हथियारों का इस्तेमाल न केवल हमलों में किया जा रहा है, बल्कि इनकी खरीद-फरोख्त के जरिये मूवमेंट के लिए फंडिंग भी जुटाई जा रही है। हथियारों की तस्करी के लिए बॉर्डर बेल्ट में कम उम्र के युवाओं को पैसों का लालच देकर उन्हें इस काम में डाला जा रहा है। इन सबके पीछे आतंकी संगठनों को आईएसआई का सपोर्ट भी मिल रहा है। यहां तक कि कई गैंगस्टर ग्रुप भी हथियार तस्करी के जरिये आतंकी संगठनों के लिए फंडिंग जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए भी कर रही मामले की जांच

बीते एक साल में सरहदी इलाके में 482 हथियार बरामद किए गए हैं, इनमें अधिकतर हथियार विदेशी निर्मित हैं। यूएसए, यूके, ऑस्ट्रिया और आर्मीनिया से इन विदेशी हथियारों को पाकिस्तान के रास्ते भारत भेजा जा रहा है। पाकिस्तान बॉर्डर एरिया से अलग-अलग ग्रुप के जरिये ये हथियार मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा भेजे जाते हैं। इन दिनों ज्यादातर हथियार मध्यप्रदेश के रास्ते पंजाब आ रहे हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी अपने स्तर पर इन विदेशी हथियारों के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed