{"_id":"6a3e25f452dfb44ff50ebc89","slug":"jalandhar-uproar-over-filling-out-forms-for-government-scheme-bricks-and-stones-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: एक हजार रुपये की सरकारी स्कीम के फॉर्म भरने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: एक हजार रुपये की सरकारी स्कीम के फॉर्म भरने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
Fri, 26 Jun 2026 12:41 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:41 PM IST
सार
पीड़ित महिला प्रीति का आरोप है कि फॉर्म भरने के दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विक्की भगत ने दावा किया कि पिछले 5-6 दिनों से चली आ रही रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के राधा पार्लर वाले चौक में एक हजार रुपये की सरकारी स्कीम के ऑनलाइन फॉर्म भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित महिला प्रीति का आरोप है कि फॉर्म भरने के दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विक्की भगत ने दावा किया कि पिछले 5-6 दिनों से चली आ रही रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद स्कीम के फॉर्म भरने के काम को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना भार्गव कैंप पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।