{"_id":"678613bc8acef85783005262","slug":"jagjit-dallewal-hunger-strike-continues-khanauri-border-kisan-andolan-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगजीत डल्लेवाल के अनशन का 50वां दिन: चेकअप के लिए पहुंचे डाॅक्टर, जांच के बाद कहा-तबीयत ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगजीत डल्लेवाल के अनशन का 50वां दिन: चेकअप के लिए पहुंचे डाॅक्टर, जांच के बाद कहा-तबीयत ठीक
Tue, 14 Jan 2025 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:03 PM IST
सार
हरियाणा के किसानों ने कहा कि सभी किसान डल्लेवाल के साथ हैं और उनके संदेश एवं संघर्ष की दास्तान को गांव-गांव में बैठक कर हर घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
डल्लेवाल के चेकअप के लिए पहुंची डाॅक्टरों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनाैरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को 50वें दिन भी जारी है। डॉक्टरों ने सोमवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा था कि डल्लेवाल की तबीयत हर पल बिगड़ रही है और उन्हें बोलने में समस्या आ रही है। वहीं मंगलवार को पंजाब पुलिस के स्थानीय अफसर और डाक्टरों की टीम डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची।
मेडिकल टीम ने डल्लेवाल के ब्लड सैंपल लिए। मेडिकल टीम की और प्राइवेट एसोसिएशन व किसानों द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट में बड़ा अंतर सामने आया। सरकारी मेडिकल टीम का कहना है कि डल्लेवाल की तबीयत ठीक है, जबकि उन्हें आमरण अनशन करते हुए 50 दिन हो गए हैं।
एसएसपी पटियाला नानक सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर अपनी निगरानी में मेडिकल टीम से ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए डाक्टरों की टीम को दिलाए। मीडिया से बातचीत में एसएसपी पटियाला नानक सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत खराब है, वह बोल नहीं पा रहे हैं। उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं इसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में डाक्टरों द्वारा दी जाएगी । उन्होंने बताया कि पहले वाली रिपोर्ट किसानों के साथ साझा कर दी है, उस रिपोर्ट में कुछ मानक सही हैं तो कुछ खराब। इसलिए अब दोबारा बल्ड सैंपल लिए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन