फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hoshiarpur court sentenced convict to death for kidnapping murder of five-year-old child

होशियारपुर में मासूम के हत्यारे को फांसी: पांच साल के हरवीर को अगवा कर किया था दुष्कर्म, फिर मार डाला था

Fri, 18 Sep 2026 02:59 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

9 सितंबर 2025 को पांच वर्षीय हरवीर सिंह दीप नगर स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव पुरहीरां स्थित श्मशानघाट से बरामद हुआ था।

विज्ञापन
Hoshiarpur court sentenced convict to death for kidnapping murder of five-year-old child
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशियारपुर के दीप नगर में सितंबर 2025 में पांच वर्षीय बच्चे हरवीर सिंह के अपहरण, यौन शोषण और हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनप्रीत कौर, होशियारपुर की अदालत ने दोषी मनके यादव को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश निवासी प्रवासी मजदूर मनके यादव को लुधियाना जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आज सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई, जिसके उपरांत अदालत ने उसे मृत्युदंड सुनाया।
विज्ञापन


9 सितंबर 2025 को पांच वर्षीय हरवीर सिंह दीप नगर स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव पुरहीरां स्थित श्मशानघाट से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवहार और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक आधार पर की गई। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही कठोर सजा की मांग पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed