फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Home Minister Amit Shah raises question on drug issue in Punjab Bhagwant mann

झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत: अमित शाह के 'जवाब मांगेंगे' बयान पर भड़के मान, पलटवार-ट्वीट कॉपी पेस्ट न करें

Fri, 16 Oct 2026 02:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा तो सीएम भगवंत मान ने उन पर पलटवार किया।   

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah raises question on drug issue in Punjab Bhagwant mann
मान सरकार पर भड़के अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि पंजाब आज नशीले पदार्थों, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के बढ़ते खतरों से जूझ रहा है। भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
विज्ञापन

 

शाह ने लिखा कि दिड़बा में एक पिता का दबाव में आकर जहर खा लेना, और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिन-दहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने 'आप' सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा कि पंजाब में नशीले पदार्थों का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, संगठित अपराध का खतरा गहरा रहा है, और जो लोग नशीले पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भगवंत मान जी, पंजाब की जनता को वादे नहीं, जवाब चाहिए; घोषणाएं नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए; ड्रग नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई चाहिए; और अपराधियों को मिल रहे किसी भी राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आज, मैं पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूं कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर, हम एक नशा-मुक्त, गैंगस्टर-मुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, और कानून का ऐसा राज, जिसमें किसी भी नागरिक को डर के साये में जीने के लिए मजबूर न होना पड़े।
Trending Videos

बिना जांचे-परखे कॉपी पेस्ट न करें गृहमंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मेरे बारे में बयान देने से पहले अपने सलाहकारों से सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए था। मान ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र और गुजरात के कांडला पोर्ट पर 3000 किलो चिट्टा पकड़े जाने का हवाला देते हुए कहा कि भगवंत मान को दोष देने से पहले अमित शाह को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कॉपी-पेस्ट करने को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अपने सलाहकारों की ओर से लिखे गए ट्वीट बिना जांचे-परखे कॉपी-पेस्ट करने के बजाय तथ्यों को समझना चाहिए।

केजरीवाल भड़के
शाह के बयान पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग! पंजाब में गैंगस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग, 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपये कमाने के सपने देख रहे हो?

आज सबसे ज्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई साल से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलके पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नजर पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले कानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।

मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब को बदनाम मत कीजिए। आप देश के गृहमंत्री हैं। गुजरात के रास्ते पंजाब में सप्लाई हो रहे नशे की सप्लाई-चेन तोड़ना देश के गृहमंत्री का काम है। 

आज जब पंजाब में भगवंत मान सरकार ने नशे के सौदागरों की चेन तोड़ दी है तो देश के गृहमंत्री होने के नाते आपकी ये ज़िम्मेदारी बनती है कि आप गुजरात से इसकी चेन तोड़ें। गुजरात के पोर्ट पर पिछले 5 साल में देश की सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ी गई, फिर भी आप राजनीति के लिए पंजाब को बदनाम करने निकल पड़े हो?

लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है। फोन-वीडियो कॉल, धमकी और ऑपरेशन, ये सब आपके राज्य की हाई सिक्योरिटी जेल में हो रहा है। गैंगस्टरवाद का संरक्षण कहां हो रहा है, ये सवाल पंजाब पर नहीं बल्कि आपकी सरकार पर उठता है।

2007-2017 में जब अकाली-भाजपा की सरकार थी, तब पंजाब में ‘चिट्टा’ और हेरोइन का कारोबार सबसे ज्यादा फला-फूला। उस दौर का आपका बोया हुआ जहर आज पूरे पंजाब को काटना पड़ रहा है। उसी इतिहास को भूलकर आप पंजाब को बदनाम कर रहे हो? सीमा सुरक्षा, बंदरगाह और एनसीबी-डीआरआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां आपके मंत्रालय के अधीन हैं। जब नशा गुजरात के पोर्ट से अंदर आ रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है?

अमन अरोड़ा बोले- नशे के मुद्दे पर राजनीति न करें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशे को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लोग नशे के खिलाफ एकजुट हैं और सरकार इस लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 

मान सरकार जवाब दे : नितिन नबीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पंजाब में नशे का संकट चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के महज दो दिन बाद गुरदासपुर में 40 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह की हत्या ने आम आदमी पार्टी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर पंजाब कहां पहुंच गया है, जहां नशे के खिलाफ लड़ने वाले समाज के प्रमुख लोगों को भी अपनी जान की चिंता करनी पड़ रही है। पंजाब को नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जवाबदेही चाहती है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे और नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed