फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat Wave in Punjab temprature risen

आसमान से बरस रही आग: पंजाब में 41.7 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन भी राहत के आसार नहीं

Wed, 14 May 2025 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 May 2025 10:16 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 मई से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने के आसार हैं। मंगलवार को सबसे अधिक 41.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heat Wave in Punjab temprature risen
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को पारा 41.7 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी कर दी है।
विज्ञापन


इससे तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री तक और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 मई से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने के आसार हैं। मंगलवार को सबसे अधिक 41.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, लुधियाना का 39.2 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 38.6 डिग्री, फाजिल्का का 39.9 डिग्री, फिरोजपुर का 39.0 डिग्री, जालंधर का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पंजाब में सबसे कम 20.7 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 24.5 डिग्री, पठानकोट का 21.9 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, फाजिल्का का 23.9 डिग्री, फिरोजपुर का 24.5 डिग्री और जालंधर का 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed