{"_id":"682ffb88e228d381a60bc2c9","slug":"heat-wave-alert-in-punjab-heat-wave-will-increase-for-three-days-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हीट वेव का अलर्ट: तीन दिन बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, 26 मई से बदलेगा माैसम; मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हीट वेव का अलर्ट: तीन दिन बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, 26 मई से बदलेगा माैसम; मिलेगी राहत
Fri, 23 May 2025 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 10:23 AM IST
सार
24 व 25 मई को पंजाब में हीट वेव के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने व बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई से पंजाब में मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छांव में बैठा मोर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। आज से तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने पंजाब में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में गरमी का प्रकोप बढ़ेगा।
इससे पहले बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद वीरवार को तापमान में 4.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 42.5 डिग्री का पारा बठिंडा व अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा भी सामान्य से नीचे दर्ज हुआ है।
24 व 25 मई को पंजाब में हीट वेव के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने व बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई से पंजाब में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलने व बारिश पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
अमृतसर का अधिकतम पारा 37.3 डिग्री, लुधियाना का 39.8 डिग्री, पटियाला का 34.8 डिग्री, पठानकोट का 37.6 डिग्री, होशियारपुर का 35.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.3 डिग्री, जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम पारा मोहाली का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 22.8 डिग्री, पठानकोट का 24.6, बठिंडा का 25.0 डिग्री, जालंधर का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।