फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Haryana Congress approached High Court alleging EVM tampering during Haryana assembly election

Haryana: विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Sat, 23 Nov 2024 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल करते हुए तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया है। एग्जिट पोल में आगे चल रही कांग्रेस ने भाजपा पर ईवीएम हैक कर जीतने का आरोप लगाया था।  

विज्ञापन
Haryana Congress approached High Court alleging EVM tampering during Haryana assembly election
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पांच अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए हरियाणा कांग्रेस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के नाम से कांग्रेस ने याचिका दायर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईवीएम हैक कर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग भी की है।

विज्ञापन


याचिका में कांग्रेस ने 27 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका जताई है। साथ ही भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप भी लगाए हैं। चुनाव से ठीक पहले किसानों के खाते में पैसे डालना, युवाओं को नौकरियां देने समेत सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि कई विधानसभा सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी की गई, क्योंकि कई ईवीएम की बैटरी 90 और 100 प्रतिशत चार्ज थी। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने 20 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग के पास शिकायत की थी, लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट केसी भाटिया ने बताया कि ईवीएम में गड़बड़ी समेत भाजपा द्वारा चुनाव जीतने के लिए अपनाए गए गलत तरीकों को आधार बनाते हुए यह याचिका दायर की गई है। उनका आरोप है कि कई सीटों पर भाजपा ने ईवीएम को हैक किया और परिणाम अपने पक्ष में कर लिए। इतना ही नहीं अधिकारियों को डराया और धमकाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप मैसेज का याचिका में जिक्र नहीं

दो दिन पहले ही प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की तरफ से हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया को मिले 14 सीटों पर कांग्रेस की हार के व्हाट्सएप संदेश को कांग्रेस ने याचिका में आधार नहीं बनाया है। भाटिया का कहना है कि चूंकि यह अभी जांच का मामला है, इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। व्हाट्सएप संदेश में सुबह 7.30 बजे दावा किया था कि कांग्रेस ये सीटें आ रही हैं और परिणाम भी संदेश के मुताबिक भी आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed