फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four criminals of Lawrence Bishnoi and Bambiha gang arrested in Moga

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: मोगा में लाॅरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग के चार शातिर काबू, छह अवैध हथियार बरामद

Mon, 21 Oct 2024 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 03:07 PM IST
सार

दो गिरोहों के कुल 4 सहयोगियों को 6 अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मोगा में जबरन वसूली के लिए व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
Four criminals of Lawrence Bishnoi and Bambiha gang arrested in Moga
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में बैठे लकी पटियाल के एक सहयोगी को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ मनी भिंडर के तीन सहयोगियों को तीन अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गिरोहों के कुल 4 सहयोगियों को 6 अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मोगा में जबरन वसूली के लिए व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इन पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।  

मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्ता सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों से चार लोगों को 6 पिस्टल 12 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपी का पटियाल गैंग से संबंध है, वहीं बाकी तीन आरोपी लॉरेंस गैंग से संबंध रखते है। आरोपी मोगा में 3-4 लोगों से फिरौती भी मांग चुके हैं। ये कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। 



मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मोगा सीआईए स्टाफ ने जिले के दो अलग अलग जगहों से छह पिस्टल 12 राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया 
किया। चारों आरोपी मोगा से हैं। तीन लाॅरेंस गैंग से संबंध रखते हैं और एक लक्की पटियाल गैंग से है। 

आरोपी अर्शदीप सिंह मोगा के जै सिंह वाला का रहने वाला है और लक्की पटियाल गैंग से संबंध रखता है। उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी झंडेआना, गोबिंद सिंह वासी फतेहगढ़ कोरोटाना, रामजोत सिंह वासी बीड राउके मोगा पर पांच मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed