फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Flood in Punjab All rivers are in spate Agriculture Minister Shivraj Chauhan visit today

पंजाब में जलप्रलय: सीएम मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल ने की मुलाकात; कृषि मंत्री शिवराज चाैहान अमृतसर पहुंचे

Thu, 04 Sep 2025 06:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

पंजाब में  रावी, सतलुज और ब्यास के किनारे विभिन्न गांवों और खेतों को बचाने के लिए बने धुस्सी बांध भी बह चुके हैं। कई गांवों से संपर्क अभी तक कटा हुआ है और यहां राहत व बचाव कार्यों में काफी रूकावट आ रही है।

विज्ञापन
Flood in Punjab All rivers are in spate Agriculture Minister Shivraj Chauhan visit today
अमृतसर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस वजह से मरने वालों की संख्या 31 से बढ़कर 37 पहुंच गई है। अत्यधिक बारिश की वजह से सभी दरियाओं में उफान है। इसी वजह से नहरें और रजवाहे भी विभिन्न गांवों में तबाही मचा रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम की तबीयत बिगड़ी

वहीं गुरुवार को सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। वे बेड रेस्ट पर हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे। सीएम मान का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दाैरा रद्द हो गया है। अब केजरीवाल पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के साथ सुल्तानपुर लोधी के दौरे पर गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर पहुंचे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोजपुर की रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी। राज्यपाल ने 1 से 4 सितंबर तक इन जिलों का दौरा कर केंद्रीय मंत्री को जमीन पर स्थिति से अवगत कराया और बाढ़ से हुए नुकसान का ब्योरा दिया। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों की भी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 
यह भी पढ़ें: पीयू में पहली बार भगवा लहरः पंजाबी चेहरा उतार एबीवीपी ने खेला दांव, जानें गाैरव वीर सोहल की जीत के पांच कारण
 

विशेष पैकेज की मांग पर दिया भरोसा

शिवराज चौहान ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव घोहनेवाला का दाैरा किया। उनके साथ विधायक व पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी थे। विधायक धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि इन बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास हेतु केंद्र सरकार से तत्काल सहायता दी जाए। उन्होंने बताया कि हल्का अजनाला भारत-पाक सीमा पर लगभग 49 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ स्थित है और इसी सीमा से सटी रावी दरिया की बाढ़ लगभग हर वर्ष यहां जानमाल का बड़ा नुकसान पहुंचाती है।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और विधायक कुलदीप धालीवाल ने शिवराज चौहान से मुलाकात कर दो हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की। साथ ही उन्होंने 6 हजार करोड़ का बकाया जारी करने की भी मांग की। चौहान ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार शीघ्र ही राहत और पुनर्वास के लिए पंजाब सरकार को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

पंजाब की इस मुश्किल घड़ी में आप साथ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीरवार को प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। केजरीवाल ने कहा कि हमेशा सबकी मदद को आगे रहने वाला पंजाब इस समय बाढ़ की भीषण त्रासदी का सामना कर रहा है। हजारों गांव बाढ़ग्रस्त हैं लेकिन पंजाब के लोगों का हौसला कम नहीं हुआ है। पूरा पंजाब एकजुट होकर इस संकट का सामना कर रहा है।

पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक दिन के वेतन का दिया योगदान  

पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (पीपीएचसी) के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है, जो 2.27 लाख रुपये बनता है। इंजीनियरिंग और क्लेरिकल स्टाफ (चौथे दर्जे के कर्मचारियों को छोड़कर) कॉरपोरेशन के कुल 146 सदस्यों ने अपने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है।

राहुल गांधी ने की विशेष पैकेज की मांग

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है इसलिए इन राज्यों व खासकर किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से विशेष राहत पैकेज का एलान किया जाना चाहिए।

सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में बाढ़ की मार के बीच शुक्रवार 5 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित एरिया में राहत कार्यों में तेजी लाने और विशेष पैकेज के संबंध में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बाढ़ से अब तक प्रदेश में 37 लोगों की मौत हो गई है। 23 जिलों में 1655 गांव प्रभावित है। 

बाढ़ से 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि प्रभावित है। इसकी वजह से भारी संख्या में पशुधन के साथ ही घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों व लोगों को राहत देने के लिए सरकार की तरफ से कैबिनेट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं। सरकार ने विशेष गिरदावरी करवाने का भी फैसला हैं, जिसे लेकर भी बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

सीएम मान ने हाल ही में केंद्र सरकार से राज्य को बकाया पड़े 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करने की मांग की थी। मान ने कहा था कि जीएसटी लागू होने के कारण पंजाब को 49,727 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) और मार्केट डेवलपमेंट फंड (एमडीएफ) के 8,000 करोड़ पंजाब को नहीं मिले हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 828 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी रद्द कर दिए गए, इसलिए सरकार को तुरंत 60,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की जानी चाहिए।

राहत सामग्री लेकर पहुंचे आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज अमृतसर के अजनाला में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर आए। यह सामग्री प्रभावित लोगों में वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की टीम बहुत मेहनत कर रही है। पंजाब आप के स्वयंसेवक दिन-रात काम कर रहे हैं। जो भी संभव हो रहा है, किया जा रहा है... आम लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब, पंजाबियों और सिखों ने दुनिया में कहीं भी ज़रूरत पड़ने पर सबसे पहले मदद की है।

पंजाब की जनता और किसानों को मुश्किल से बाहर निकालेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पीए मोदी ने मुझे यहां भेजा है और कृषि मंत्री होने के नाते मैं किसानों का दर्द समझता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम पंजाब की जनता और किसानों को इस मुश्किल से बाहर निकालेंगे। फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम पंजाब का दौरा करेगी। 
 



इससे पहले शिवराज सिंह चौहान गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित पंजाब के दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा स्थिति गंभीर है। बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। 1400 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। केंद्र ने नुकसान का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय टीमें भेजी हैं। राज्य सरकार भी आकलन करेगी। मैं प्रधानमंत्री के निर्देश पर यहां आया हूं। इस कठिन समय में हम पंजाब के किसानों और जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed