फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Flipkart employee robbed of lakhs in Faridkot Punjab

पंजाब में फ्लिपकार्ट कर्मी से लाखों की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मारी टक्कर, हथियार दिखा नकदी से भरा बैग छीना

Wed, 21 Oct 2026 08:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

पंजाब में फ्लिपकार्ट कर्मी से साढ़े चार लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने कर्मी की स्कूटी को टक्कर मारी और कैश लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Flipkart employee robbed of lakhs in Faridkot Punjab
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उससे 4.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन




शाम करीब पांच बजे की घटना
वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में काम करने वाला विक्रमजीत सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे, 4.50 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर स्कूटी से बैंक के लिए निकला था। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
विक्रमजीत सिंह के सड़क पर गिरते ही दोनों युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed