Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firozpur-Delhi Vande Bharat Express will stop at Barnala Railways approves

मालवा के लोगों को फायदा: बरनाला स्टेशन पर रुकेगी फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लोग कर रहे थे ठहराव की मांग

Wed, 17 Dec 2025 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

पंजाब के मालवा क्षेत्र के लोगों की मांग को रेलवे ने पूरा कर दिया है। अब बरनाला स्टेशन पर फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का ठहराव होगा। मालवा के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
Firozpur-Delhi Vande Bharat Express will stop at Barnala Railways approves
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलते केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन अब बरनाला स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल मंत्रालय ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर उनका धन्यवाद किया है। बिट्टू ने बताया कि मालवा क्षेत्र के लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। क्षेत्र के सांसद मीत हेयर व राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने भी उनसे मिलकर बरनाला में वंदे भारत का ठहराव करवाए जाने की मांग रखी थी। इसके बाद इस मांग से संबंधित प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया, जिस पर अब मुहर लग गई है।

विज्ञापन


बिट्टू ने बताया कि बरनाला एक औद्योगिक शहर है और इस क्षेत्र के कारोबारियों का अपने कामों के चलते दिल्ली आना-जाना रहता है। वंदे भारत के ठहराव से अब आवाजाही में उनका काफी समय बच जाएगा। इसके अलावा मालवा क्षेत्र के मलेरकोटला, संगरूर व मानसा के लोगों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा जबकि, रेलवे की आय भी बढ़ेगी। क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली में काफी आवाजाही रहती है। 
विज्ञापन




बिट्टू ने कहा कि इसके अलावा भी पंजाब से संबंधित अन्य रेल परियोजनाओं व मांगों के संदर्भ में केंद्र सरकार सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने ने इस ठहराव के लिए पंजाबियों की ओर से पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमृतसर-बटाला-कादियां मार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

रेल डिवीजन फिरोजपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, बटाला और कादियां रेलवे स्टेशनों से मेला स्पेशल रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सेवा 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन संचालित होगी। मेला स्पेशल ट्रेन अमृतसर से सुबह 9:35 बजे प्रस्थान कर कादियां 11:15 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह सुबह 11:25 बजे कादियां से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन वेरका, कत्थूनंगल, जयन्तीपुरा और बटाला रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी, जिससे यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed