{"_id":"6a33666cb8788d3af30a3797","slug":"firing-in-baghapurana-shots-fired-late-at-night-one-killed-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघापुराना में फायरिंग: विधायक के गांव में देर रात चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत; पुरानी रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघापुराना में फायरिंग: विधायक के गांव में देर रात चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत; पुरानी रंजिश की आशंका
Thu, 18 Jun 2026 09:01 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:01 AM IST
सार
देर रात गांव सुखानंद में पुरानी रंजिश के कारण गोली चली। गोली लगने से जसकरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक और माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में देर रात फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। बाघापुराना के विधायक इसी गांव के हैं।
मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चीदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि देर रात फायरिंग हुई है। गोली लगने से जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है, जिसके चलते इस घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।