{"_id":"6a72b0b15994c587cd05ed2f","slug":"firing-at-witness-in-ajnala-police-station-case-mp-amritpal-in-morinda-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सांसद अमृतपाल से जुड़े अजनाला थाना मामले के गवाह पर फायरिंग, साथ में नहीं थे सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सांसद अमृतपाल से जुड़े अजनाला थाना मामले के गवाह पर फायरिंग, साथ में नहीं थे सुरक्षा कर्मी
Wed, 05 Aug 2026 09:10 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/मोरिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/मोरिंडा
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:10 AM IST
सार
वरिंदर सिंह उर्फ मावी को पंजाब पुलिस की ओर से दो सुरक्षा कर्मी और एक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है लेकिन घटना के समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
firing
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सांसद अमृतपाल सिंह के अजनाला थाना मामले के गवाह वरिंदर सिंह उर्फ मावी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना मोरिंडा के गांव रसूलपुर के पास हुई।
गौरतलब है कि वरिंदर सिंह उर्फ मावी को पंजाब पुलिस की ओर से दो सुरक्षा कर्मी और एक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है लेकिन घटना के समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे। घटना के पहले ही वरिंदर सिंह ने सुरक्षा कर्मी को गाड़ी से उतार दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मोरिंडा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी मनिंदर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है और इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। जबकि मामले की गहनता से आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव समरोली निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, हमलावर ने वरिंदर सिंह के साथ मौजूद उनके दोस्त हरजिंदर सिंह का कथित तौर पर अपहरण करने की भी कोशिश की।