फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fire broke out in kitchen of Hanuman temple in Barnala nine men and seven women got trapped

Punjab: हनुमान मंदिर की रसोई में भड़की आग, चपेट में आए नौ पुरुष और सात महिलाएं, पांच की हालत गंभीर

Wed, 06 Aug 2025 01:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:28 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला जिले के गांव धनौला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में आगजनी की घटना हुई है और 16 लोग आग से झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in kitchen of Hanuman temple in Barnala nine men and seven women got trapped
घटना स्थल का जायजा लेते पुलिस मुलाजिम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला जिले के गांव धनौला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में आगजनी की घटना हुई है और 16 लोग आग से झुलस गए हैं। मंदिर में हर मंगलवार को भंडारा लगाया जाता है। इस बार भंडारा तैयार करने वाली रसोई में आग लगने से 16 लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब हलवाई भट्ठी में डीजल डाल रहे थे। इस दौरान आग भड़क गई।

विज्ञापन

 
आग में झुलसे सभी लोग हलवाई का काम करते हैं। इनमें नौ पुरुष व सात महिलाएं शामिल हैं। गंभीर हालत के चलते छह लोगों को फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। सात को धनौला के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, तीन लोग बरनाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन




बरनाला जिले में धनौला कस्बे के श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम लंगर बनाते समय आग की घटना में गंभीर रूप से झुलसे 5 लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें बरनाला के विशाल कुमार(35), राम जतिन(50), बलविंदर सिंह(40), रामचंद्र (45)और अजय कुमार(20) शामिल है और डॉक्टरों के मुताबिक यह सभी लगभग 50 प्रतिशत व उससे ज्यादा झुलसे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने उनके बेहतर इलाज के लिए माहिर डॉक्टरों की टीम बना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed