फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Father and son die after consuming poison in Faridkot

फरीदकोट में संपत्ति विवाद का दर्दनाक अंत: पित्रा-पुत्र ने निगला जहर, दोनों की मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

फरीदकोट में संपत्ति विवाद के चलते पिता और बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
Father and son die after consuming poison in Faridkot
पिता-पुत्र ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फरीदकोट के उपमंडल जैतो के गांव चंदभान में घरेलू विवाद के चलते पिता-पुत्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मृतकों की पहचान हरपाल राम (60) और उसके बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। जैतो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरपाल राम सेना से रिटायर थे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन दोनों को पहले गोनियाना मंडी के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हरपाल राम की दो शादियां हुई थी। पत्नी की मौत के बाद परिवार ने विधवा भाभी को उसके घर बिठाया था। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed