फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers start paidal march from shambhu border to Delhi on 6th December stop at four places in Haryana

Kisan Andolan: दिल्ली कूच के लिए किसानों का प्लान तैयार, छह से पैदल मार्च, हरियाणा में चार जगह रुकेगा जत्था

Sun, 01 Dec 2024 03:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। किसानों ने एलान कर दिया है कि वह छह दिसंबर से पैदल मार्च शुरू करेंगे। हरियाणा में चार जगह किसानों का जत्था रुकेगा। 

विज्ञापन
Farmers start paidal march from shambhu border to Delhi on 6th December stop at four places in Haryana
चंडीगढ़ में किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला किया है। हरियाणा में चार जगहों पर जत्था रुकेगा, जिसमें अंबाला, मोड मंडी, खानपुर जट्टा और पीपली शामिल है। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक उनका दिल्ली के लिए रोजाना मार्च जारी रहेगा। अगर रास्ते में समय पर वह तय जगह नहीं पहुंच पाए तो वह सड़क पर ही मोर्चा लगा देंगे। इसी तरह मोर्चे की तरफ से सोमवार से वॉलंटियर को जोड़ने के लिए मेंबरशिप ड्राइव भी शुरू की जाएगी। दोपहर 3 बजे के बाद मोर्चे के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में फार्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन


पंधेर ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व हरियाणा भाजपा के मंत्रियों ने भी कहा था कि अगर किसान बिना ट्रैक्टर ट्राली के दिल्ली कूच करना चाहते हैं तो उनको कोई एतराज नहीं है। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपने इस बयान पर दिल्ली कूच के दौरान कायम रहे। अगर किसानों पर किसी भी तरह की त्रासदी की जाती है तो उससे सरकार की मंशा साफ हो जाएगी। किसानों की तरफ से किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा और वह सिर पर कफन बांधकर हर जबर जुल्म सहने के लिए आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed